सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   vikram Misri will discuss with all party delegation going abroad, strategy explain in two phases

All Party Delegation: प्रतिनिधिमंडल के साथ चर्चा करेंगे विक्रम मिस्री, विदेश जाने वाले सांसदों के संग ब्रीफिंग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Sun, 18 May 2025 09:46 PM IST
सार

पहलगाम आतंकी हमले और 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद भारत सरकार आतंकवाद के खिलाफ अपने 'जीरो टॉलरेंस' के संदेश को वैश्विक पटल पर मजबूती से रखने के लिए इस महीने के अंत में सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को प्रमुख साझेदार देशों में भेजेगी।

विज्ञापन
vikram Misri will discuss with all party delegation going abroad, strategy explain in two phases
विक्रम मिसरी, विदेश सचिव - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

Trending Videos

केंद्र सरकार पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद पर भारत का रुख स्पष्ट करने के लिए विश्व के कई देशों में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भेज रही है। विदेश जा रहे सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल सांसदों संग विदेश सचिव विक्रम मिस्री चर्चा करेंगे। दो चरणाें में होने वाली प्रक्रिया में मिस्री सांसदों को ऑपरेशन सिंदूर और पाकिस्तान के खिलाफ अहम तथ्यों से अवगत कराएंगे।

इस ब्रीफिंग में विदेश सचिव भारत के आधिकारिक रुख की भी उन्हें जानकारी देंगे जिससे प्रतिनिधिमंडल विदेशों में देश का पक्ष पूरी मजबूती के साथ रख सके। संसद भवन में पहला चरण 20 मई जबकि दूसरा चरण 23 मई को होगा। इन सात प्रतिनिधिमंडलों में अलग-अलग राजनीतिक दलों के सांसद, पूर्व मंत्री और पूर्व राजदूत शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर विदेश सचिव विक्रम मिस्री सोमवार और मंगलवार को कांग्रेस सांसद शशि थरूर की अध्यक्षता वाली समिति को "भारत और पाकिस्तान से संबंधित वर्तमान विदेश नीति घटनाक्रम" के बारे में जानकारी देंगे।

अमेरिका जाने वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल होंगे तेजस्वी सूर्या
भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने रविवार को कहा कि वह पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ भारत का रुख पेश करने के लिए अमेरिका और लातिन अमेरिका का दौरा करने वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा होंगे। सूर्या कांग्रेस सांसद शशि थरूर और अन्य लोगों के साथ इस यात्रा में शामिल होंगे, जो 23 मई से 6 जून तक होगी। यह पहल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की प्रमुख कूटनीतिक पहल का हिस्सा है, जिसके तहत 32 देशों और यूरोपीय संघ की यात्रा के लिए सात बहुपक्षीय प्रतिनिधिमंडल गठित किए गए हैं। प्रत्येक टीम में सेवानिवृत्त राजनयिक शामिल हैं जो सांसदों की सहायता करेंगे। इन प्रतिनिधिमंडलों का उद्देश्य आतंकवाद के खिलाफ भारत के दृढ़ और एकीकृत रुख को प्रस्तुत करना और सीमापार हमलों का जवाब देने के अपने अधिकार पर जोर देना है।

बैजयंत पांडा के नेतृत्व में सात सांसद जाएंगे सऊदी अरब
सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के पहले ग्रुप में सात सांसद भाजपा सांसद बैजयंत पांडा के नेतृत्व में सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन और अल्जीरिया जाएंगे। इस ग्रुप में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे, एस फांगनोन कोन्याक, रेखा शर्मा, एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन औवैसी, सतनाम सिंह संधू, गुलाम नबी आजाद हैं। उनके साथ राजनियक हर्षवर्धन शृंगला जाएंगे।

क्र. प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों के नाम किन देशों में जाएगी आठ सदस्यीय टीम
1 बैजयंत पांडा, भाजपा सांसद (नेता) सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन, अल्जीरिया
2 डॉ. निशिकांत दुबे, भाजपा सांसद
3 फांगनोन कोन्याक, भाजपा सांसद
4 रेखा शर्मा, भाजपा सांसद
5 असदुद्दीन ओवैसी, एआईएमआईएम सांसद
6 सतनाम सिंह संधू (नामित सांसद)
7 गुलाम नबी आजाद
8 राजदूत हर्ष श्रृंगला

दूसरा ग्रुप जाएगा यूके, फ्रांस और जर्मनी
सांसदों का दूसरा समूह भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में यूके, फ्रांस, जर्मनी, यूरोप, इटली और डेनमार्क जाएगा। इसमें बीजेपी सांसद डी पुंडरेश्वरी, शिवसेना यूबीटी की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी, मनोनीत सांसद गुलाम अली खटाना, कांग्रेस सांसद डॉ. अमर सिंह, भाजपा सांसद समिक भट्टाचार्य, एमजे अकबर होंगे। उनके साथ राजनयिक पंकज सरन होंगे।

क्र. प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों के नाम किन देशों में जाएगी आठ सदस्यीय टीम
1 रवि शंकर प्रसाद, भाजपा सांसद (नेता) यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, जर्मनी, यूरोपीय संघ, इटली, डेनमार्क
2 डॉ. दग्गुबाती पुरंदेश्वरी, भाजपा सांसद
3 प्रियंका चतुर्वेदी, शिवसेना (यूबीटी) सांसद
4 गुलाम अली खटाना (नामित सांसद)
5 डॉ. अमर सिंह, कांग्रेस सांसद
6 समिक भट्टाचार्य, भाजपा सांसद
7 एम.जे. अकबर
8 राजदूत पंकज सरन

तीसरे ग्रुप का नेतृत्व करेंगे जदयू सांसद संजय झा
सांसदों का तीसरा समूह जदयू सांसद संजय कुमार झा के नेतृत्व में इंडोनेशिया, मलयेशिया, कोरिया गणराज्य, जापान और सिंगापुर जाएगा। इसमें भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी, एआईटीसी सांसद युसूफ पठान, भाजपा सांसद बृजलाल, सीपीआई एम सांसद डॉ. जॉन ब्रिटास, भाजपा सांसद प्रदान बरुआ, हेमांग जोशी व कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद शामिल हैं। इस ग्रुप में राजनयिक मोहन कुमार होंगे।

क्र. प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों के नाम किन देशों में जाएगी नौ सदस्यीय टीम
1 संजय कुमार झा, जेडीयू सांसद (नेता) इंडोनेशिया, मलयेशिया, कोरिया गणराज्य, जापान, सिंगापुर
2 अपराजिता सारंगी, भाजपा सांसद
3 यूसुफ पठान, तृणमूल कांग्रेस सांसद
4 बृज लाल, भाजपा सांसद
5 डॉ. जॉन ब्रिटास, भाकपा (एम) सांसद
6 प्रदान बरूआ, भाजपा सांसद
7 डॉ. हेमांग जोशी, भाजपा सांसद
8 सलमान खुर्शीद
9 राजदूत मोहन कुमार

चौथा समूह जाएगा यूएई और कांगो
सांसदों का चौथा समूह शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व में संयुक्त अरब अमीरात, लाइबेरिया, कांगो गणराज्य, सिएरा लियोन जाएगा। इसमें समूह में भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज, आईयूएमएल के सांसद ईटी मोहम्मद बशीर, भाजपा सांसद अतुल गर्ग, बीजद सांसद सस्मित पात्रा, भाजपा सांसद मनन मिश्रा और पूर्व सांसद एसएस अहलूवालिया शामिल हैं। इस समूह में राजनयिक सुजन चिनॉय भी होंगे।

क्र. प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों के नाम किन देशों में जाएगी आठ सदस्यीय टीम
1 श्रीकांत एकनाथ शिंदे, शिवसेना सांसद (नेता) यूएई, लाइबेरिया, कांगो, सिएरा लियोन
2 बांसुरी स्वराज, भाजपा सांसद
3 ई.टी. मोहम्मद बशीर, आईयूएमएल सांसद
4 अतुल गर्ग, भाजपा सांसद
5 डॉ. सस्मित पात्रा, बीजेडी सांसद
6 मनन कुमार मिश्रा, भाजपा सांसद
7 एस.एस. अहलूवालिया
8 राजदूत सुजन चिनॉय

शशि थरूर के नेतृत्व में अमेरिका, पनामा, ब्राजील जाएंगे सांसद
कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व में सांसदों का एक दल अमेरिका, पनामा, गुयाना, ब्राजील और कोलंबिया जाएगा। इसमें लोजपा सांसद शाम्भवी, जेएमएम सांसद डॉ. सरफराज अहमद, टीडीपी सांसद जीएम हरीश बालयोगी, भाजपा सांसद शशांक मणि त्रिपाठी, भुवनेश्वर कालिता, शिवसेना सांसद मिलिंद देवड़ा, भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या शामिल होंगे। इस समूह में राजनयिक तरनजीत सिंह संधू होंगे।

क्र.सं. प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों के नाम किन देशों में जाएगी नौ सदस्यीय टीम
1 डॉ. शशि थरूर, कांग्रेस सांसद (नेता) अमेरिका, पनामा, गुयाना, ब्राजील, कोलंबिया
2 शांभवी, लोजपा (रामविलास) सांसद
3 डॉ. सरफराज अहमद, झामुमो सांसद
4 जी.एम. हरीश बालयोगी, टीडीपी सांसद
5 शशांक मणि त्रिपाठी, भाजपा सांसद
6 भुवनेश्वर कलिता, भाजपा सांसद
7 मिलिंद मुरली देवड़ा, शिवसेना सांसद
8 राजदूत तरणजीत सिंह संधू
9 तेजस्वी सूर्या, भाजपा सांसद


इसे भी पढ़ें- India Bangladesh Trade: भारत ने बांग्लादेश को दिया झटका, इन वस्तुओं के आयात के लिए लगाया बंदरगाह प्रतिबंध

 

कनिमोझी करेंगी छठवें ग्रुप का नेतृत्व
सांसदों का छठवां ग्रुप डीएमके सांसद के कनिमोझी के नेतृत्व में स्पेन, ग्रीस, स्लोवेनिया, लातविया और रूस जाएगा। इस समूह में सपा सांसद राजीव राय, एनसी सांसद मियां अल्ताफ अहमद, भाजपा सांसद कैप्टन ब्रजेश चौटा, आरजेडी सांसद प्रेमचंद्र गुप्ता, आप सांसद अशोक कुमार मित्तल का नाम शामिल है। इस ग्रुप में राजनयिक मंजीव एस पुरी और जावेद अशरफ होंगे।

क्र. प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों के नाम किन देशों में जाएगी आठ सदस्यीय टीम
1 कनिमोझी करुणानिधि, डीएमके सांसद (नेता) स्पेन, ग्रीस, स्लोवेनिया, लातविया, रूस
2 राजीव राय, सपा सांसद
3 मियां अल्ताफ अहमद, नेशनल कांफ्रेंस
4 कैप्टन बृजेश चौटा, भाजपा सांसद
5 प्रेम चंद गुप्ता, राजद सांसद
6 डॉ. अशोक कुमार मित्तल, आप सांसद
7 राजदूत मंजीव एस. पुरी
8 राजदूत जावेद अशरफ


सातवां ग्रुप जाएगा मिस्र और कतर
सांसदों का सातवां ग्रुप एनसीपी शरद की सांसद सुप्रिया सुले के नेतृत्व में मिस्र, कतर, इथियोपिया, दक्षिण अफ्रीका जाएगा। इस ग्रुप में भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूड़ी, आप सांसद विक्रमजीत सिंह, कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी, भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर, टीडीपी सांसद लवू श्रीकृष्णा देवारायालू, आनंद शर्मा, वी मुरलीधरन होंगे। इस समूह में राजनयिक सैयद अकबरुद्दीन भी शामिल होंगे।

क्र. प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों के नाम किन देशों में जाएगी नौ सदस्यीय टीम
1 सुप्रिया सुले, एनसीपी (एससीपी) सांसद (नेता) मिस्र, कतर, इथियोपिया, दक्षिण अफ्रीका
2 राजीव प्रताप रूड़ी, भाजपा सांसद
3 विक्रमजीत सिंह साहनी, आप सांसद
4 मनीष तिवारी, कांग्रेस सांसद
5 अनुराग ठाकुर, भाजपा सांसद
6 लवु श्री कृष्ण देवरायालु, टीडीपी सांसद
7 आनंद शर्मा
8 वी. मुरलीधरन
9 राजदूत सैयद अकबरुद्दीन


इसे भी पढ़ें- Gujarat: '100 किमी अंदर घुसकर आतंकियों को मारा, परमाणु बम की धमकी से नहीं डरे', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले अमित शाह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed