फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   warning of strong winds Today after record heat

रिकॉर्ड गर्मी के बाद पहाड़ों में बारिश से राहत, आज तेज हवाएं चलने की चेतावनी

Wed, 12 Jun 2019 06:11 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/जम्मू/देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/जम्मू/देहरादून Published by: संदीप भट्ट Updated Wed, 12 Jun 2019 06:11 AM IST
विज्ञापन
warning of strong winds Today after record heat
पिछले कई दिनों से तप रहे पहाड़ो में मंगलवार को हुई बारिश और ओलावृष्टि से लोगों ने कुछ राहत महसूस की। आंचलिक मौसम विभागों के मुताबिक बुधवार को कई इलाकों में बारिश के साथ ही तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया गया है। 
विज्ञापन

 

तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी

हिमाचल में मंगलवार दोपहर तक भीषण गर्मी पड़ी। राजधानी शिमला और धर्मशाला में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। लेकिन दोपहर बाद राजधानी शिमला और सिरमौर नौहराधार में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। कुल्लू और मंडी के कुछ क्षेत्रों में भी बारिश होने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। विश्व प्रसिद्ध रोहतांग दर्रा के अलावा कुल्लू और लाहौल की ऊंची चोटियों कुंजुम दर्रा, बारालाचा में भी हल्की बर्फबारी हुई। सूबे में बुधवार को भी तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी हुई है। 
विज्ञापन

 

बारिश और ओलावृष्टि से कुछ राहत

बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब में मंगलवार को दोपहर बाद बारिश हुई। बारिश होने से हेमकुंड साहिब क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जोशीमठ क्षेत्र में भी बारिश होने से स्थानीय लोगों के साथ ही तीर्थयात्रियों को गरमी से राहत मिल गई है। वहीं जिले के निचले क्षेत्रों में शाम तक तेज हवाएं चलीं लेकिन बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

घाटी में बारिश के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती हवा

कश्मीर पर भी इंद्रदेव मेहरबान है। घाटी के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार को बारिश से मौसम सुहावना हो गया। इस दौरान यहां कई इलाकों में ठंडक का अहसास भी हुआ है। इसके विपरीत जम्मू में दिनभर लोग भीषण गर्मी से परेशान रहे। हर कोई पसीने से तरबतर रहा।

जम्मू में दिन का पारा सामान्य से 4.6 डिग्री चढ़कर 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले तीन दिन से पारा 43 डिग्री के ऊपर चल रहा है। इस बीच न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस के साथ गुलमर्ग सबसे ठंडा रहा।


मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार बुधवार को जम्मू और कश्मीर के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। इसमें कश्मीर संभाग अधिक प्रभावित रहेगा। बारिश के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed