{"_id":"6308c6d25be9b62f8644a923","slug":"wbssc-scam-ed-got-to-know-about-131-bank-accounts-of-partha-chatterjee-arpita-mukherjee-know-the-whole-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक घोटाला: पार्थ व अर्पिता के 131 बैंक खातों का ईडी को पता चला, जानें पूरा मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शिक्षक घोटाला: पार्थ व अर्पिता के 131 बैंक खातों का ईडी को पता चला, जानें पूरा मामला
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 26 Aug 2022 06:42 PM IST
विज्ञापन
सार
माना जा रहा है कि इन दोनों कंपनियों के नाम पर बड़े पैमान पर भ्रष्टाचार हुआ है। ईडी सूत्रों के मुताबिक अभी तक पार्थ और अर्पिता की 150 करोड़ रुपये की संपत्ति का पता चला है।
SSC स्कैम में फंसे पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी (बाएं)।
- फोटो : Social Media
विज्ञापन
विस्तार
बंगाल में शिक्षक घोटाला मामले में गिरफ्तार पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी और उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी की दो कंपनियों के नाम पर ईडी को 131 बैंक खातों का पता चला है। सूत्रों के मुताबिक, शुरुआत में दोनों की दो कंपनियों अपा यूटिलिटी सर्विस और अनंत टेक्सफैब प्राइवेट लिमिटेड के नौ बैंक खातों का पता चला था।
Trending Videos
कुछ दिन पहले तक ईडी को 60 बैंक खातों के बारे में पता चला था, लेकिन जैसे-जैसे जांच प्रक्रिया आगे बढ़ी, एक के बाद एक बैंक खातों का खुलासा होता गया, जिनके जरिए करोड़ों रुपयों की लेन-देन की जानकारी मिल रही है। अब बैंक खातों की संख्या बढ़कर 131 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
माना जा रहा है कि इन दोनों कंपनियों के नाम पर बड़े पैमान पर भ्रष्टाचार हुआ है। ईडी सूत्रों के मुताबिक अभी तक पार्थ और अर्पिता की 150 करोड़ रुपये की संपत्ति का पता चला है।