फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   weather monsoon updates imd rainfall prediction landslides himachal bihar and other states wind typhoon alert

बारिश का कहर: आदि कैलाश यात्रा ठप, हिमाचल में 55 सड़कें बंद; गुजरात में कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी

Tue, 15 Sep 2026 07:44 AM IST
निर्मल कांत अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी, नई दिल्ली/रुद्रप्रयाग/शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी, नई दिल्ली/रुद्रप्रयाग/शिमला। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 15 Sep 2026 07:44 AM IST
सार

भारी बारिश ने पश्चिमी हिमालय से लेकर गुजरात तक मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उत्तराखंड में भूस्खलन के कारण केदारनाथ यात्रा ठप है और 6,500 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया है, जबकि आदि कैलाश यात्रा भी स्थगित कर दी गई है। हिमाचल में 55 सड़कें बंद हैं और गुजरात के आठ जिलों में रेड अलर्ट के बीच जानें कहां-कैसे हैं हालात? पढ़िए रिपोर्ट

विज्ञापन
weather monsoon updates imd rainfall prediction landslides himachal bihar and other states wind typhoon alert
मौसम समाचार 15 सितंबर - फोटो : एक्स@Imd-अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, विशेषरूप से हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश का कहर बना हुआ है। भारी बारिश के कारण पिथौरागढ़ में आदि कैलाश यात्रा 20 सितंबर तक स्थगित कर दी गई है। भारी भूस्खलन के कारण केदारनाथ यात्रा भी ठप है और रास्ते में फंसे 6,500 से अधिक लोगों को सोमवार को सुरक्षित बचाया गया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में 55 सड़कें बंद हैं, जबकि गुजरात में भारी बारिश को लेकर आठ जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन


गुजरात में मूसलाधार बारिश से जनजीवन बेहाल
गुजरात के कई हिस्सों में सोमवार को हुई भारी बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। सड़कों पर जलभराव और अंडरपासों में पानी भरने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। राज्य में लगातार जारी बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने 8 जिलों (अहमदाबाद, गांधीनगर, सुरेंद्रनगर, राजकोट, मोरबी, पोरबंदर, जामनगर और देवभूमि द्वारका) के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) के अनुसार, इस मूसलाधार बारिश का सबसे बड़ा असर मध्य गुजरात में देखने को मिला।
विज्ञापन


उत्तराखंड राज्य आपदा राहत बल (एसडीआरएफ) ने बताया कि केदारनाथ पैदल मार्ग से लगभग लगभग 600 से 700 घोड़ों और खच्चरों को भी प्रभावित क्षेत्र से सुरक्षित बाहर लाया गया है। रविवार को गौरीकुंड से लगभग 2.5 किलोमीटर आगे चीड़बासा हेलीपैड के समीप भारी भूस्खलन हुआ था। इस कारण गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया और तीर्थयात्रियों की आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई। इस प्राकृतिक आपदा के दौरान पहाड़ी से गिरे एक बड़े पत्थर की चपेट में आने से एक स्थानीय व्यक्ति की जान भी चली गई थी। रास्ते को खोलने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। पिथौरागढ़ में आयोजित होने वाली प्रसिद्ध आदि कैलाश यात्रा का दूसरा चरण खराब मौसम के कारण 20 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। पहले यह यात्रा 15 सितंबर से दोबारा शुरू होनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: यूपी: उमस-गर्मी के बाद आज से बदलेगा प्रदेश में मौसम, इन 44 जिलों में वज्रपात की आशंका; यहां होगी बारिश

हिमाचल में 15 पेयजल योजनाएं ठप
हिमाचल में सोमवार को मौसम का मिजाज मिलाजुला रहा। धर्मशाला और आसपास के क्षेत्रों में दोपहर बाद करीब 20 मिनट बारिश हुई, जबकि कुल्लू-लाहौल घाटी में दिनभर धूप खिली रहने से सेब सीजन ने रफ्तार पकड़ ली। राजधानी शिमला में दिनभर बादल छाए रहे, वहीं मैदानी जिलों में कहीं धूप तो कहीं बादलों की आवाजाही बनी रही। प्रदेश में बारिश से 55 सड़कें अब भी बंद हैं और 15 पेयजल योजनाएं प्रभावित चल रही हैं। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। प्रदेश में 20 सितंबर तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed