फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather News Dehradun heavy rain Orange alert Himachal mine collapse Assam Odisha Flood Jharkhand IMD forecast

मौसम: देहरादून में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, हिमाचल में चूना पत्थर खान ढही, तीन मजदूर दबे; IMD ने क्या कहा?

Wed, 19 Aug 2026 04:22 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, नई दिल्ली/शिमला/देहरादून/श्रीनगर।
न्यूज डेस्क, नई दिल्ली/शिमला/देहरादून/श्रीनगर। Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 19 Aug 2026 04:22 AM IST
सार

  • कई राज्य मौसम की मार झेल रहे हैं। असम और ओडिशा में बाढ़ से हालात नाजुक हैं।
  • हिमाचल में तीन जगह बादल फटे उत्तराखंड में मकान जमींदोज, दो मरे।
  • पहाड़ों पर आफत : सिरमौर में चूना पत्थर खान ढहने से तीन मजदूर मलबे में दबे।
  • बंगाल की खाड़ी में बनी मौसमी परिस्थितियों के कारण गत 24 घंटे में झारखंड, बिहार और आसपास के क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हुई।

विज्ञापन
Weather News Dehradun heavy rain Orange alert Himachal mine collapse Assam Odisha Flood Jharkhand IMD forecast
कई राज्यों में मौसम की मार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में मंगलवार को बारिश और भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। उत्तराखंड के कोटद्वार में भारी बारिश के दौरान पहाड़ों से आए मलबे से एक मकान ढह गया, जिसके मलबे में दबने से एक दो वर्षीय बच्चे और वृद्धा की मौत हो गई, जबकि एक पुरुष की तलाश जारी है। वहीं एक महिला को सुरक्षित बचा लिया गया।

विज्ञापन


तीन जगह बादल फटने से कई सड़कें बही
हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश के चलते सिरमौर में चूना पत्थर की खान ढह गई, जिसमें तीन मजदूर दब गए, जबकि लाहौल-स्पीति में तीन जगह बादल फटने से कई सड़कें बह गईं, जिससे नीलकंठ यात्रा पर निकले श्रद्धालु और किसानों के वाहन फंस गए हैं। मौसम विभाग ने बुधवार को देहरादून और बागेश्वर में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।  
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी के छात्र बीच नदी में फंसे
देहरादून में भारी बारिश के चलते स्वारना नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से ट्रेकिंग पर गए यूपीईएस यूनिवर्सिटी के छह छात्र बीच नदी में फंस गए। एसडीआरएफ टीम करीब छह किमी मुश्किल रास्तों को तय कर मौके पर पहुंची और रस्सों के सहारे सभी छात्रों को सुरक्षित उफनती नदी से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू संभाग में भी ऑरेंट अलर्ट
उधर, जम्मू-कश्मीर के शोपियां, कुपवाड़ा सहित कुछ ऊपरी इलाकों में बारिश दर्ज की गई। श्रीनगर मौसम विज्ञान केंद्र ने जम्मू संभाग के लिए ऑरेंट अलर्ट और कश्मीर के लिए 19 से 21 अगस्त तक यलो अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश से कई नदियों के उफान से सड़कें बाधित हो गई हैं। उधर, केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के पास पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से नई दिल्ली की अंजली की मौके पर ही मौत हो गई जबकि  कर्नाटक के शिदप्पा घायल हो गए। वहीं देवाल-लोहाजंग हाईवे दूसरे दिन और हाटकल्याड़ी-सवाड़ मार्ग चौथे दिन भी बंद रहा। हरिद्वार और ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा से पार हो गया है।

टनल हादसे में मृतक संख्या 10 हुई
उत्तराखंड के चमोली जिले में टीएचडीसी की पीपलकोटी-विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना की टनल से मंगलवार को दो और शव बरामद हो गए। अब मरने वालों की संख्या 10 हो गई है। बता दें कि 13 अगस्त की शाम भूस्खलन हुआ था। इसमें 22 श्रमिक फंस गए थे। 117 घंटे चले बचाव अभियान के बाद मंगलवार को सभी लापता श्रमिकों को निकाल लिया गया। 12 श्रमिकों को सुरक्षित बचाकर जिला अस्पताल गोपेश्वर में भर्ती कराया गया था। 

  • लापता हवलदार की तलाश जारी : ज्योतिर्मठ। तमक नाले में 10 अगस्त को आई आपदा में बीआरओ के हवलदार पंकज की तलाश जारी है। टीम अत्याधुनिक रडार तकनीक का उपयोग किया जा रहा है।

स्कूल की छत का प्लास्टर गिरने से बच्ची चोटिल, सिर में लगे 11 टांके
हिमाचल के सिरमौर जिले के संगड़ाह में एक स्कूल की छत का प्लास्टर गिरने से कक्षा में पढ़ाई कर रही एक बच्ची के सिर में गंभीर चोट लगी। शिक्षक उसे तुरंत स्थानीय अस्पताल ले गए जहां उसके सिर पर 11 टांके लगाए गए हैं। बरसात में जिले के कई पुराने स्कूल भवन जर्जर हो गए हैं। अभिभावकों ने बच्चों की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं। उच्चाधिाकरियों को घटना की सूचना दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed