सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   weather news today monsoon reach sixteen states north india still facing scorching heat

Weather: देश के 16 राज्यों तक पहुंचा मानसून, उत्तर भारत में 11 जून से बरसेंगे बादल

अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 09 Jun 2026 05:57 AM IST
विज्ञापन
सार

देश के 16 राज्यों तक मानसून पहुंच गया है। वहीं उत्तर भारत को अभी भी कुछ दिन और भीषण गर्मी से जूझना पड़ेगा। राजस्थान के श्रीगंगानगर में तो तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर गया। 

weather news today monsoon reach sixteen states north india still facing scorching heat
मानसून की दस्तक - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार

दक्षिण-पश्चिम मानसून कुछ दिन अटकने के बाद रफ्तार पकड़ लिया है। 4 जून को केरल में दस्तक देने के बाद से अब तक यह 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों तक पहुंच गया है। अगले तीन-चार दिनों के भीतर मानसून के उत्तरी बंगाल तक पहुंचने का अनुमान है। इसके प्रभाव से केरल और तमिलनाडु और तटीय आंध्र प्रदेश में झमाझम बारिश हो रही है। 11 जून से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का अनुमान है, जिसके बाद दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम भारत और बिहार समेत पूर्वी भारत के कुछ हिस्से में बारिश हो सकती है। 


फिलहाल उत्तर भारत में एक बार फिर तापमान
45 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दक्षिण पश्चिम मानसून अब तक केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, तेलंगाना,
विज्ञापन
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश और असम समेत पूर्वोत्तर के सभी सातों राज्यों तक पहुंच गया है। अगले तीन दिनों के दौरान इसके उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के साथ ही पूर्वोत्तर राज्यों के शेष हिस्सों और छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों तक पहुंचने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। 
विज्ञापन
Trending Videos


पिछले 24 घंटों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम और असम और मेघालय में कुछ स्थानों पर 12-20 सेमी तक वर्षा दर्ज की गई है। वहीं, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे, तटीय कर्नाटक, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, तेलंगाना में कुछ स्थानों पर 7-11 सेमी तक बारिश हुई। 

उत्तर भारत में भीषण गर्मी, उमस
उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है। राजस्थान के श्रीगंगानगर में तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। सोमवार को श्रीगंगानगर देश में सबसे गर्म स्थान रहा। दिल्ली में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूर्वी उत्तर प्रदेश के फतेहगढ़ में पारा 44.8 और वाराणसी में 43.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, हरियाणा का रोहतक 45.2 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा। पंजाब के पटियाला में 42.6 डिग्री और झारखंड के डाल्टनगंज में पारा 43.1 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed