सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Updates October-December will see above normal rain North India cooler but relatively less rainfall

Weather Updates: अक्तूबर-दिसंबर में होगी सामान्य से अधिक बारिश, उत्तर भारत में ठंडक लेकिन अपेक्षाकृत कम वर्षा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 02 Oct 2025 06:23 AM IST
विज्ञापन
सार

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अक्तूबर से दिसंबर 2025 के बीच दक्षिण भारत में सामान्य से अधिक बारिश होगी, जबकि उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत में वर्षा कमजोर रहेगी। उत्तर भारत में दिन सुहावने लेकिन रातें अपेक्षाकृत गर्म रहेंगी। ला नीना और इंडियन ओशन डिपोल जैसे समुद्री कारक इस बदलाव के पीछे अहम कारण हैं।

Weather Updates October-December will see above normal rain North India cooler but relatively less rainfall
बारिश (File Photo) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने अक्टूबर से दिसंबर 2025 के मौसम का ताजा पूर्वानुमान जारी किया है। रिपोर्ट के मुताबिक इस अवधि में दक्षिण भारत में औसत से अधिक वर्षा होगी, जबकि उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत में बारिश की गतिविधियां कमजोर रह सकती हैं। उत्तर भारत खास तौर पर उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर और दिल्ली में ठंडक तो रहेगी लेकिन रात का तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है। विशेषज्ञों का कहना है कि महासागरीय परिस्थितियां जैसे ला नीना और नकारात्मक इंडियन ओशन डिपोल इस बदलाव में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

Trending Videos


उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर और दिल्ली में इस अवधि में सामान्य से कम वर्षा की संभावना है।दिन का अधिकतम तापमान सामान्य या सामान्य से कम रह सकता है, जिससे मौसम सुहावना होगा। न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने का अनुमान है, यानी रातें उतनी ठंडी नहीं होंगी जितनी सामान्यतः होती हैं। हिमाचल और उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में दिसंबर तक शुरुआती बर्फबारी देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- RSS Centenary: डॉ हेडगेवार सबसे पहले सरसंघचालक, बीते 100 साल में छह RSS प्रमुखों के पास रहा पदभार; जानिए सबकुछ

दक्षिण भारत: उत्तर पूर्वी मानसून से लाभ
तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, केरल, माहे और दक्षिणी कर्नाटक में 112% से अधिक बारिश होने का अनुमान है। यह अवधि दक्षिण भारत के लिए उत्तर-पूर्वी मानसून की मुख्य ऋतु होती है, जिससे फसलों, जलाशयों और भूजल भंडारण को सीधा फायदा होगा। तापमान सामान्य से ऊपर-नीचे हो सकता है लेकिन लगातार बारिश के कारण नमी और उमस बनी रहेगी।
पूर्वोत्तर भारत : कम बारिश, गर्म रातें...असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा जैसे राज्यों में सामान्य से कम वर्षा हो सकती है। यहां दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहेगा।  

पूर्वी और मध्य भारत में कैसा रहेगा मौसम?
पूर्वी भारत बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा में सामान्य वर्षा और अधिकतर हिस्सों में  न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। मध्य भारत, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ में सामान्य से अधिक बारिश की संभावना है, जिससे रबी सीजन की फसल को लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ें:- NCRB Report: भारत में प्राकृतिक आपदाओं से 6,444 मौतें, बिहार में ठंड से सबसे अधिक मौत; जनावरों का हमला भी बढ़ा

अब बात पश्चिम भारत की
सौराष्ट्र-कच्छ और पश्चिमी राजस्थान में सामान्य से कम वर्षा हो सकती है।दिन का तापमान सामान्य से ऊपर रह सकता है, जिससे सूखे जैसी स्थिति का असर बढ़ सकता है। वहीं महासागरीय प्रभाव ईएनएसओ (एल नीनो-दक्षिणी दोलन) वर्तमान में न्यूट्रल स्थिति है, लेकिन अक्टूबर-दिसंबर में ला नीना बनने की संभावना बढ़ रही है।

मिला जुला असर
अक्तूबर-दिसंबर 2025 का मौसम भारत में दक्षिण और मध्य भारत के लिए अनुकूल, जबकि उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। उत्तर भारत में ठंड तो होगी लेकिन रातें अपेक्षाकृत गर्म रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed