{"_id":"6a1ff052e294553a7e0095be","slug":"west-asia-crisis-india-fuel-save-initiative-union-ministers-car-pooling-for-cabinet-meet-after-pm-modi-call-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंधन बचाने की मुहिम: कार पूलिंग कर एक साथ पहुंचे केंद्रीय मंत्री, कैबिनेट बैठक में जाने के लिए वाहन किया शेयर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ईंधन बचाने की मुहिम: कार पूलिंग कर एक साथ पहुंचे केंद्रीय मंत्री, कैबिनेट बैठक में जाने के लिए वाहन किया शेयर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: रिया दुबे
Updated Wed, 03 Jun 2026 02:43 PM IST
विज्ञापन
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत और पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली की अपील के समर्थन में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, सीआर पाटिल और जी किशन रेड्डी कैबिनेट बैठक में कारपूलिंग कर पहुंचे।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने और पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने की अपील का असर अब केंद्रीय मंत्रियों में भी दिखाई देने लगा है। बुधवार को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, सीआर पाटिल और जी किशन रेड्डी कैबिनेट बैठक में शामिल होने के लिए एक ही वाहन में कारपूलिंग कर पहुंचे।
चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सोच दूरदर्शी है और मौजूदा समय में तेल, डीजल व पेट्रोल के अनावश्यक उपयोग को कम करना बेहद जरूरी है। उन्होंने नागरिकों से भी ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण के लिए ऐसे प्रयासों में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की।
विज्ञापन
Trending Videos
चौहान ने क्या बताया?
इस मौके पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से पेट्रोल और डीजल की अनावश्यक खपत कम करने की अपील की है, जिसे देशभर में सकारात्मक समर्थन मिल रहा है। उन्होंने बताया कि तीनों मंत्री कैबिनेट सहयोगी हैं, इसलिए उन्होंने भी कारपूलिंग के माध्यम से इस अभियान में अपना योगदान देने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सोच दूरदर्शी है और मौजूदा समय में तेल, डीजल व पेट्रोल के अनावश्यक उपयोग को कम करना बेहद जरूरी है। उन्होंने नागरिकों से भी ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण के लिए ऐसे प्रयासों में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की।