Live
Karnataka Oath Ceremony LIVE: शपथ से पहले येदियुरप्पा से मिले शिवकुमार, कहा- राज्य के हित में मिलकर करेंगे काम
{"_id":"6a1fa0459debac8a8d0954be","slug":"karnataka-oath-taking-ceremony-live-dk-shivakumar-cm-first-list-of-ministers-governor-updates-2026-06-03","type":"live","status":"publish","title_hn":"Karnataka Oath Ceremony LIVE: शपथ से पहले येदियुरप्पा से मिले शिवकुमार, कहा- राज्य के हित में मिलकर करेंगे काम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: नितिन गौतम
Updated Wed, 03 Jun 2026 12:59 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
Karnataka CM Oath Ceremony LIVE in Hindi: कर्नाटक में आज डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। डीके शिवकुमार का शपथ ग्रहण समारोह शाम 4 बजे लोकभवन में होगा। कार्यक्रम में कई वीवीआईपी मेहमानों के भी शामिल होने की उम्मीद है। शपथ ग्रहण कार्यक्रम को देखते हुए बंगलूरू प्रशासन ने कई जगहों पर ट्रैफिक डायवर्जन किया है और लोकभवन के आसपास खास इंतजाम किए गए हैं।
कर्नाटक शपथ ग्रहण समारोह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लाइव अपडेट
12:47 PM, 03-Jun-2026
मंत्री मोहम्मद अजहरुद्दीन डीके शिवकुमार को लेकर क्या बोले?
शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर राज्य मंत्री मोहम्मद अजहरुद्दीन ने उनकी जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि डीके शिवकुमार एक बेहद अनुभवी नेता हैं और कर्नाटक तथा कांग्रेस पार्टी के लिए उनके जितना योगदान शायद ही किसी अन्य नेता ने दिया हो। अजहरुद्दीन ने विश्वास जताया कि शिवकुमार के नेतृत्व में राज्य को मजबूत और प्रभावी प्रशासन मिलेगा।12:34 PM, 03-Jun-2026
कर्नाटक में नई सरकार के गठन पर जारकीहोली का बयान
कर्नाटक के मुख्यमंत्री-नामित डीके शिवकुमार के शपथ ग्रहण समारोह के मौके पर पूर्व राज्य मंत्री सतीश जारकीहोली ने कहा कि डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला पार्टी हाईकमान ने लिया है। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल और टीम को लेकर फैसला भी डीके शिवकुमार, हाईकमान और सिद्धारमैया मिलकर करेंगे। जारकीहोली ने भरोसा जताया कि नई सरकार अच्छा काम करेगी और राज्य के विकास को प्राथमिकता देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव हैं और सरकार उसी दिशा में काम करेगी।
Trending Videos
12:08 PM, 03-Jun-2026
शपथ से पहले भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा से मिले डीके शिवकुमार
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद के लिए नामित डीके शिवकुमार ने शपथ ग्रहण से पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा से मुलाकात की। मुलाकात के बाद शिवकुमार ने कहा कि येदियुरप्पा ने राज्य का नेतृत्व किया है और उनके अनुभव से सभी को मार्गदर्शन मिला है।11:48 AM, 03-Jun-2026
डीके शिवकुमार के साथ 14 मंत्री लेंगे शपथ
कर्नाटक में नई कांग्रेस सरकार के गठन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। मुख्यमंत्री पद के लिए चुने गए डीके शिवकुमार बुधवार शाम बेंगलूरू के लोक भवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ 14 मंत्रियों को भी कैबिनेट में शामिल किया जाएगा। पार्टी सूत्रों के अनुसार, मंत्रियों की सूची को कांग्रेस आलाकमान ने मंजूरी दे दी है। कांग्रेस नेता एमबी पाटिल ने मंत्री पद के लिए अपने चयन की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्हें डीके शिवकुमार ने इसकी जानकारी दी और उन्होंने नए मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दी हैं।इस बीच वरिष्ठ कांग्रेस नेता जी परमेश्वर ने शिवकुमार से मुलाकात की, जिसके बाद उनके उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की अटकलें तेज हो गई हैं। इसके अलावा सतीश जारकीहोली, रामलिंगा रेड्डी, एमबी पाटिल, प्रियांक खरगे और यतींद्र सिद्धारमैया के भी मंत्री पद की शपथ लेने की संभावना है। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के कई शीर्ष नेता शामिल होंगे। इनमें राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, केसी वेणुगोपाल और रणदीप सुरजेवाला प्रमुख हैं। कांग्रेस शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री भी समारोह में मौजूद रह सकते हैं।
09:57 AM, 03-Jun-2026
इन नेताओं को बनाया जा सकता है मंत्री
डीके शिवकुमार के नेतृत्व वाली सरकार में जिन नेताओं को मंत्री बनाया जा सकता है, उनमें जी परमेश्वर, प्रियांक खरगे, एमबी पाटिल, यतिंद्र सिद्धारमैया, सतीश जारकिहोली, शिवराज तंगादागी, रूपाकला शशिधर, यूटी खादेर, आर रामलिंगा रेड्डी, कृष्णा बायेर गौडा शामिल हैं।09:48 AM, 03-Jun-2026
बंगलूरू में तैयारियां जोरों पर
बंगलूरू में शपथ ग्रहण समारोह के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। लोकभवन के बाहर सड़कों पर जगह-जगह बैनर, पोस्टर लगे हुए हैं और सजावट की गई है।#WATCH | Decorations, banners, and posters, put up outside the Lok Bhavan in Bengaluru ahead of the oath taking ceremony of Karnataka CM designate DK Shivakumar. pic.twitter.com/ttYcuJ3qOl
— ANI (@ANI) June 3, 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
09:33 AM, 03-Jun-2026
मंत्रियों की संख्या पर सस्पेंस बरकरार
डीके शिवकुमार के मुख्यमंत्री पद की शपथ को लेकर कांग्रेस विधायक शरण प्रकाश पाटिल ने कहा, 'यह एक ऐतिहासिक दिन है क्योंकि डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। नई सरकार निश्चित रूप से अच्छा काम करेगी।' कैबिनेट गठन को लेकर उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल का पुनर्गठन किया जा रहा है, इसलिए मंत्री पद के कई दावेदार होना स्वाभाविक है। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। शरण प्रकाश पाटिल ने आगे कहा, 'संभवतः मुख्यमंत्री के साथ कल 14 अन्य नेता भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।'इससे पहले एक कांग्रेस विधायक ने 9 मंत्रियों के शपथ लेने की बात कही थी। ऐसे में मंत्रियों की संख्या पर सस्पेंस बरकरार है।
09:31 AM, 03-Jun-2026
नए युग की शुरुआत और 2028 का लक्ष्य
कांग्रेस विधायक शरत कुमार बच्चेगौड़ा ने इस शपथ ग्रहण समारोह को कर्नाटक के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत बताया है। उन्होंने कहा कि पार्टी आलाकमान जल्द ही उन मंत्रियों के नामों की घोषणा करेगा जो शिवकुमार के साथ शपथ लेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि सिद्धारमैया के पिछले तीन साल और उससे पहले के पांच साल के कार्यकाल में लागू किए गए अच्छे प्रशासन और सामाजिक न्याय के कार्यक्रमों को आगे भी जारी रखा जाएगा। कांग्रेस का मुख्य ध्यान अब 2028 के आगामी विधानसभा चुनाव और 2029 के लोकसभा चुनाव पर है। पार्टी इस बदलाव के जरिए चुनाव के लिए मजबूत माहौल तैयार करना चाहती है।08:58 AM, 03-Jun-2026