सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Asia Tension US Iran War Attack on vessel Near Oman Indian onboard Settebello casualties MEA hindi update

Indians Killed Near Hormuz: ईरान-US जंग में तीन भारतीयों ने गंवाई जान, एमटी सेट्टेबेलो जहाज पर सवार थे नाविक

एएनआई, नई दिल्ली। Published by: Jyoti Bhaskar Updated Thu, 11 Jun 2026 01:03 PM IST
विज्ञापन
West Asia Tension US Iran War Attack on vessel Near Oman Indian onboard Settebello casualties MEA hindi update
ब्रेकिंग न्यूज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका के बीच जंग बीते 104 दिनों से जारी है। होर्मुज के आसपास तनावपूर्ण माहौल में मिसाइलों और अन्य हथियारों से लगातार गोलीबारी हो रही है। ओमान के तट के पास एक जहाज- एमटी सेट्टेबेलो पर हुए हमले में कई लोगों ने जान गंवाई है। इसमें तीन भारतीय भी शामिल हैं। जिन तीन भारतीय नाविकों की मौत की पुष्टि हुई है, इसमें एक उत्तर प्रदेश के देवरिया का है। मौत की पुष्टि होने के बाद परिवार में मातम पसर गया है। जिस जहाज पर हमला हुआ है, वह फिलीपींस के पास बसे देश- पलाऊ के झंडे वाला जहाज है।



सरकार ने पूरे मामले पर क्या कहा?
इस मामले में ओमान में भारतीय दूतावास ने भी बयान जारी किया। सरकार ने कहा, ओमान के शिनस बंदरगाह के पास एक पोत पर हमले की जानकारी मिली है। दूतावास स्थिति पर करीब से नजर रख रहा है और स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहा है। विदेश मंत्रालय (एमईए) की तरफ से भी स्थिति पर नजर रखने और ओमान के अधिकारियों के साथ बचाव प्रयासों का समन्वय करने की बात कही गई। विदेश मंत्रालय ने क्षेत्र में बढ़ते तनाव पर चिंता जताते हुए तनाव कम करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोत पर हमले में कितने भारतीय नाविकों की मौत?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास जिन तीन भारतीय नाविकों की मौत की पुष्टि हुई है, इनमें से एक देवरिया जिले के सुरौली गांव का निवासी शिवानंद चौरसिया है। शिवानंद की मौत की खबर सुनकर उनके परिवार में मातम छा गया। परिजनों और पड़ोसियों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


शिवानंद चौरसिया कई महीनों से समुद्र में काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। उनके जीजा संजय चौरसिया ने बताया कि घटना से कुछ समय पहले ही परिवार ने उनसे बात की थी। संजय ने बताया, शिवानंद के दो बच्चे हैं। उनके पिता रामजी चौरसिया ने भी अंतिम बातचीत याद करते हुए बताया कि शिवानंद ने सब ठीक होने की बात कही थी। उन्होंने बताया कि शिवानंद ने पिछली रात 9 बजे फोन पर सब ठीक होने की बात कही थी। पड़ोसी रोहन शाही ने बताया कि शिवानंद परिवार के एकमात्र कमाने वाले थे। शिवानंद करीब 8-9 महीने पहले काम पर गए थे।

जहाज पर हमले की घटना कब और कैसे, किन राज्यों के थे भारतीय?
पलाऊ के ध्वज वाले जहाज / टैंकर- एमटी सेट्टेबेलो पर हमले से पहले भारतीय चालक दल के 24 सदस्य सवार थे। बुधवार को जारी बयान में अधिकारियों ने कहा था कि 21 को बचा लिया गया है, जबकि तीन लापता लोगों की तलाश की जा रही है। इस संबंध में फॉरवर्ड सीमेन यूनियन ऑफ इंडिया के महासचिव मनोज यादव ने बताया कि जहाज से संपर्क टूट गया था। यादव के मुताबिक तीनों नाविक अलग-अलग राज्यों से थे। देवरिया (उत्तर प्रदेश) के शिवानंद के अलावा दो अन्य हिमाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश के निवासी थे।


बुधवार को हुआ था हमला
इससे पहले विदेश मंत्रालय ने बुधवार रात जारी आधिकारिक बयान में कहा था कि होर्मुज के पास बसे द्वीपीय देश- पलाऊ के झंडे वाले जहाज पर सवार तीन भारतीय लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है। अब इन तीनों नाविकों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed