पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal 65-year-old woman swept away by Damodar river rescued 45 km downstream

जाको राखे साइयां..: उफनती दामोदर की लहरों से 45 KM तक संघर्ष; 65 वर्षीय वृद्धा के जीवित लौटने पर ग्रामीण भावुक

Tue, 07 Oct 2025 12:59 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 07 Oct 2025 12:59 AM IST
सार

ऐसा भी होता है क्या? ये सवाल मेरे मन में ही नहीं आपके मन में भी उठेगा, जब आपको पश्चिम बंगाल के बर्दवान गांव की उस बुजुर्ग महिला के बारे में पता चलेगा, जो नदी में नहाते समय पानी के तेज बहाव में 45 किलोमीटर तक बह गई। इसके बावजूद 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला को सही सलामत जिंदा बाहर निकाला गया। गांव वाले और पुलिस ने इसे चमत्कार बताया है। 

विज्ञापन
West Bengal 65-year-old woman swept away by Damodar river rescued 45 km downstream
AI जनित सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Google Gemini

विस्तार

पश्चिम बंगाल के बर्दवान जिले से एक चमत्कारिक खबर सामने आ रही है। जहां पानी के तेज बहाव के चलते एक 65 वर्षीय बुगुर्ज महिला लगभग 45 किलोमीटर तक बह गई हैरान करने वाली बात ये है कि इतनी दूर तक बहने के बावजूद महिला को जिंदा बचाया गया। बता दें कि ये पूरा मामला तब का है जब भारी बारिश और डैम से पानी छोड़े जाने के बाद बुजुर्ग महिला उफनती दामोदर नदी में बह गई महिला को करीब 45 किलोमीटर दूर से जिंदा बचाया गया। स्थानीय लोगों और पुलिस ने इस घटना को चमत्कार बताया है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, यह घटना बर्दवान जिले के रैना थाना क्षेत्र के जकता गांव की है। मातुरी टुडू नाम की महिला रविवार दोपहर अकेले नदी में नहाने गई थीं, तभी डैम से छोड़े गए पानी और तेज बारिश के कारण नदी का बहाव अचानक तेज हो गया और वह बह गईं। गांव वालों और पुलिस की संयुक्त कोशिश से उन्हें करीब 45-50 किलोमीटर नीचे की ओर बहने के बाद जमालपुर के पास सुरक्षित निकाला गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- JNU: 'अशांत दुनिया में भारत का उदय एक असाधारण यात्रा', जेएनयू में अरावली समिट के उद्घाटन सत्र में बोले जयशंकर

विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे समय तक पानी में रहने के चलते पड़ी बीमार
महिला को नदी से बागर निकालने के बाद जब स्थिति गंभीर बताई जाने लगी तब महिला को पहले जमालपुर ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि लंबे समय तक पानी में रहने की वजह से वह बीमार पड़ गईं। इसके बाद उन्हें बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।


ये भी पढ़ें:- CM Mamata Slams PM Modi: 'प्राकृतिक आपदा का राजनीतिकरण दुर्भाग्यपूर्ण'; सीएम ममता ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

महिला ने क्या कहा?
हालांकि ठीक होने के बाद मातुरी टुडू ने बताया कि मैं नहाने गई थी तभी अचानक बहाव तेज हो गया। किसी तरह मैं एक चीज को पकड़कर बची रही, फिर गांव वालों ने मुझे बचाया। वहीं तृणमूल कांग्रेस के जमालपुर ब्लॉक अध्यक्ष मेहमूद खान ने कहा कि यह महिला किस्मत से बची है। पहचान की पुष्टि के बाद पुलिस ने उन्हें परिवार को सौंप दिया। बाद में पुलिस ने उन्हें सुरक्षित उनके घर पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed