सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   West Bengal and Tamil Nadu Election Hot Seats know the Faces and competition in Assembly Polls 2026 Voting Per

Election Hot Seats: बंगाल में नेता विपक्ष तो तमिलनाडु में CM की सीट दांव पर, जानें किस हॉट सीट पर कितनी वोटिंग

स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: Kirtivardhan Mishra Updated Thu, 23 Apr 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिम बंगाल से लेकर तमिलनाडु तक इस बार अलग-अलग राजनीतिक दलों के कई बड़े चेहरे मैदान में हैं। इनमें सबसे बड़ा नाम तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन का है, जो कि अपनी सीट बचाने के साथ राज्य में द्रमुक की सत्ता बचाने के लिए भी लड़ रहे हैं। इसके साथ बंगाल में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी अपनी जीत सुनिश्चित करने के साथ राज्य में भाजपा को और मजबूत करने की कोशिश में जुटे हैं।

West Bengal and Tamil Nadu Election Hot Seats know the Faces and competition in Assembly Polls 2026 Voting Per
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में हॉट सीटों का हाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम बंगाल के पहले चरण की 152 सीटों और तमिलनाडु की सभी सीटों पर आज मतदान खत्म हो चुका है। इस बार दोनं ही राज्यों में बंपर वोटिंग हुई है। जहां बंगाल में 90 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ तो वहीं तमिलनाडु में भी 80 फीसदी से ऊपर मतदान दर्ज किया गया। दोनों ही राज्यों में सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच कड़ी टक्कर का अनुमान लगाया जा रहा है। इतना ही नहीं कुछ ऐसी विधानसभा सीट भी हैं, जिन पर पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं। इनमें वह खास सीटें शामिल हैं, जिनमें या तो कुछ लोकप्रिय चेहरे मैदान में हैं या फिर यह सीटें अपने कड़े मुकाबलों की वजह से चर्चा में हैं। 
Trending Videos


जिन खास सीटों के मुकाबले पर आम लोगों और विश्लेषकों की नजर बनी हुई है, उनमें पश्चिम बंगाल में भाजपा के नेता और विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा तमिलनाडु में मुख्यमंत्री और डीएमके के मुखिया एमके स्टालिन, उनके बेटे उदयनिधि स्टालिन और फिल्म जगत से राजनीति में आए दलपति विजय शामिल हैं। आइये जानते हैं पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु की राजनीति की हॉट सीट और इन पर जारी हॉट मुकाबलों में हुई वोटिंग के बारे में। 
विज्ञापन
विज्ञापन




ये भी पढ़ें: West Bengal-Tamil Nadu Polls: बंगाल-तमिलनाडु में मतदान का आधिकारिक समय समाप्त, दोनों राज्यों में बंपर वोटिंग

पश्चिम बंगाल के हॉट मुकाबले

1. शुभेंदु अधिकारी 

नंदीग्राम में 2021 की ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा के मुख्य चेहरे शुभेंदु अधिकारी इस बार नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। पूर्वा मेदिनीपुर में आने वाली नंदीग्राम सीट पर पहले चरण में मतदान है। यहां उनका सीधा मुकाबला कभी उनके करीबी रहे और अब टीएमसी उम्मीदवार पबित्रा कर से है। अब तक इस सीट पर 91.84% वोटिंग हुई है। 2021 में यहां करीब 89 फीसदी वोटिंग हुई थी। 

2. अधीर रंजन चौधरी

कांग्रेस के दिग्गज नेता और पांच बार के सांसद अधीर रंजन चौधरी 2024 का लोकसभा चुनाव हारने के बाद अब विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। वह मुर्शिदाबाद जिले में आने वाली बहरामपुर सीट से भाजपा के मौजूदा विधायक सुब्रत मैत्रा को चुनौती दे रहे हैं। अब तक इस सीट पर 91.19 प्रतिशत वोटिंग हुई है। 2021 में यहां करीब 76 फीसदी वोट पड़े थे। 

3. दिलीप घोष

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष पश्चिमी मेदिनीपुर में आने वाली खड़गपुर सदर सीट से अपनी वापसी की कोशिश कर रहे हैं। उनका कड़ा मुकाबला टीएमसी के प्रदीप सरकार से है, जिन्होंने 2019 के उपचुनाव में यह सीट जीती थी। इस सीट पर अब तक 88.22% वोटिंग हुई है। 2021 में यहां करीब 73 फीसदी वोट पड़े थे। 

4. हुमायूं कबीर
टीएमसी के पूर्व मंत्री, जिन्हें पार्टी से निकाल दिया गया था। अब वह अपनी नई पार्टी आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के बैनर तले मुर्शिदाबाद जिले की डोमकल सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। यहां अब तक 94.92 फीसदी वोटिंग हुई है। 2021 में यहां करीब 85 फीसदी वोट पड़े थे। 

5. जाकिर हुसैन
'बीड़ी किंग' के नाम से मशहूर टीएमसी उम्मीदवार जाकिर हुसैन जंगीपुर से मैदान में हैं। घोषित 133 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ वह इस चुनाव के सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। वे जिस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, वहां अब तक 94.97% वोटिंग हुई है। 2021 में यहां करीब 78 फीसदी वोट पड़े थे। 

6. अशोक डिंडा
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व गेंदबाज अशोक डिंडा पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले की मोयना विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इस बार उनका मुकाबला टीएमसी के चंदन मंडल, भाकपा के स्वपन वर्मन और कांग्रेस के निमाई बर्मन से है। इस सीट पर अब तक 88.91% वोटिंग हुई है। 2021 में यहां करीब 88 फीसदी वोटिंग हुई थी।

7. निशीथ प्रमाणिक
पूर्व केंद्रीय मंत्री और उत्तर बंगाल में भाजपा के प्रभावशाली नेता हैं। उन्होंने अपनी पुरानी सीट दिनहाटा छोड़ दी है और इस बार माथाभांगा सीट से टीएमसी के सब्लू बर्मन के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर अब तक 94.89 फीसदी वोटिंग हुई। 2021 में यहां करीब 86 फीसदी वोट पड़े थे। 

8. कृष्णा कल्याणी
उत्तर दिनाजपुर की रायगंज सीट से टीएमसी की उम्मीदवार। उन्होंने 2024 में भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज की थी लेकिन बाद में पाला बदल लिया। उनका मुकाबला भाजपा के कौशिक चौधरी से है। इस सीट पर 95.00 फीसदी वोटिंग हुई है। 2021 में यहां करीब 81 प्रतिशत वोट पड़े थे। 

9. सुब्रत दत्ता
टीएमसी के टिकट पर ओन्दा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार, वह उन उम्मीदवारों में शामिल हैं जिन पर सबसे अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस सीट पर अब तक 92.96 फीसदी वोटिंग हुई। 2021 में यहां करीब 88 फीसदी वोट पड़े थे। 

10. उदयन गुहा
टीएमसी के राज्य मंत्री, जो निशीथ प्रमाणिक के जाने के बाद कूचबिहार की दिनहाटा सीट पर पार्टी का कब्जा बनाए रखने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर 94.38 फीसदी वोटिंग हुई है। 2021 में यहां करीब 82 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।

तमिलनाडु की हॉट सीटों का क्या हाल?


1. एमके स्टालिन
तमिलनाडु के मौजूदा मुख्यमंत्री और द्रमुक अध्यक्ष, जो इस बार चेन्नई जिले में आने वाली कोलाथुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनकी सीट पर 86.04 फीसदी वोटिंग हुई है। 2021 में यहां करीब 62 फीसदी वोट पड़े थे। 

2. ई. पलानीस्वामी
मुख्य विपक्षी दल के नेता और एआईएडीएमके गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं। वे एदापद्दी सीट से चुनाव मैदान में हैं। इस सीट पर 91.93 फीसदी वोटिंग हुई है। 2021 में यहां करीब 87 प्रतिशत वोट पड़े थे। 
 

3. दलपति विजय
दक्षिण भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता विजय अपनी नई पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के साथ पहली बार राजनीतिक मैदान में उतरे हैं और वे पेरम्बूर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर 89.41 फीसदी वोटिंग हुई है। 2021 में यहां करीब 63 फीसदी वोट पड़े थे। 

4. उदयनिधि स्टालिन
मुख्यमंत्री स्टालिन के बेटे और वर्तमान सरकार में प्रमुख चेहरा हैं, जो चेन्नई की चेपॉक-तिरुवल्लिकेनी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर अब तक 83.89 फीसदी वोटिंग हुई है। पिछले चुनाव में यहां करीब 59 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। 
 

5. तमिलिसाई सुंदर राजन
भाजपा की प्रमुख नेता, जो चेन्नई जिले की मैलापुर सीट से चुनाव लड़ रही हैं। इस सीट पर अब तक 74.55 फीसदी वोटिंग हुई है। पिछले चुनाव में यहां 57 प्रतिशत वोट पड़े थे। 

6. ओ. पनीरसेल्वम
एआईएडीएमके से निष्कासित होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री पन्नीरसेल्वम ने द्रमुक का दामन थाम लिया है और अब वे द्रमुक के टिकट पर बोडिनायक्कनूर से चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर अब तक 82.21 फीसदी वोटिंग हुई है। 2021 में यहां करीब 77 फीसदी वोट पड़े थे। 

7. एल. मुरुगन
भाजपा के एक और बड़े नेता और केंद्रीय मंत्री इस बार तिरुपुर जिले की अविनाशी सुरक्षित सीट से मैदान में हैं। यहां अब तक 90.46 फीसदी वोटिंग हुई है। 2021 में यहां करीब 76 फीसदी वोट पड़े थे। 

8. सौम्या अंबुमणि 
पत्तली मक्कल कच्ची (पीएमके) के प्रमुख अंबुमणि रामदौस की पत्नी सौम्या अंबुमणि धर्मपुरी सीट से चुनाव लड़ रही हैं। इस सीट पर अब तक 89.48 फीसदी वोटिंग हुई है। पिछले चुनाव में यहां 81 फीसदी वोटिंग हुई थी। 

9. वनाती श्रीनिवासन
भाजपा की प्रमुख नेताओं में शामिल वनाती श्रीनिवासन एक बार फिर चुनावी मैदान में हैं। पिछली बार उन्होंने कोयंबटूर दक्षिण सीट से चुनाव लड़ते हुए मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) के प्रमुख कमल हासन को हराकर इतिहास रच दिया था। हालांकि, इस बार वे कोयंबटूर उत्तर विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरी हैं। इस सीट पर अब तक 75.48 फीसदी वोटिंग हुई है। 2021 में यहां करीब 60 फीसदी वोट पड़े थे। 

10. वी सेंथिल बालाजी
कुछ समय पहले ही केंद्रीय एजेंसियों की जांच में घिरे और द्रमुक सरकार में मंत्री रहे वी. सेंथिल बालाजी कोयंबटूर दक्षिण से चुनावी मैदान में हैं। इस सीट पर अब तक 81.89 फीसदी वोटिंग हुई है। 2021 में यहां करीब 61 फीसदी वोट पड़े थे। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed