सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   Bengal Political Chessboard PM Rolls the Guarantee Dice Declares Change Under a BJP Government Is Certain

बंगाल का सियासी चौसर: PM ने फिर फेंका गारंटी वाला पासा, कहा- भाजपा सरकार में बदलाव तय, लुभावने वादों में क्या?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Shubham Kumar Updated Mon, 27 Apr 2026 01:13 PM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान की तैयारी अब अपने आखिरी पड़ाव में है। ऐसे में अब पीएम मोदी ने बैरकपुर की विजय संकल्प सभा से सियासी शतरंज पर बड़ा दांव चलते हुए एक बार फिर पांच गारंटी का पासा फेंका है। पीएम ने साफ संकेत दिए कि बदलाव अब तय है और भाजपा की सरकार आने पर रोजगार, पारदर्शी भर्ती, 7वां वेतन आयोग और गांवों में काम की गारंटी दी जाएगी।

Bengal Political Chessboard PM Rolls the Guarantee Dice Declares Change Under a BJP Government Is Certain
पीएम मोदी की पांच गारंटी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल का चुनावी रण अब अपने चरम पर है और दूसरे चरण की वोटिंग से पहले सियासी पारा उफान पर पहुंच गया है। प्रचार के आखिरी दिन राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने जनता को लुभाने के लिए वादों की बौछार कर दी है। कोई भाषा को मुद्दा बता रहा है, तो कई भाषा के अपमान को मुद्दा बना रहा है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैरकपुर में चुनावी रैली के दौरान एक बार फिर गारंटी वाला मास्टरस्ट्रोक खेलकर मुकाबले को और तेज कर दिया है। पीएम ने पांच बड़ी गारंटियों का एलान करते हुए साफ संदेश दिया कि सत्ता परिवर्तन अब दूर नहीं है।


रोजगार, भर्ती, वेतन और गांवों में काम जैसे मुद्दों को हथियार बनाकर पीएम मोदी ने दूसरे चरण के चुनावी मैदान में सीधी टक्कर का बिगुल फूंक दिया है। बंगाल की इस सियासी चौसर पर अब हर चाल निर्णायक साबित हो सकती है। ऐसे में पूरे देश को इंतजार केवल चार मई का है, जब ये पता चलेगा कि आखिर जनता ने किस पार्टी के चुनावी वादों को स्वीकार किया है और किसे बाहर का रास्ता दिखाया है।

ये भी पढ़ें:- AAP MPs BJP Merger: राघव चड्ढा, संदीप पाठक समेत सात नेता अब भाजपा सांसद, राज्यसभा सचिवालय से मंजूरी की खबर

पीएम मोदी की पांच गारंटी

  • पहली गारंटी-- रेहड़ी पटरी वालों को बैंक से दी जाएगी मदद। 

  • दूसरी गारंटी-- भर्ती तय समय और पारदर्शी तरीके से होगी।

  • तीसरी गारंटी-- रोजगार मेले में नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। 

  • चौथी गारंटी-- राज्य में 7वां वेतन आयोग का तुरंत लागू करेंगे।

  • पांचवीं गारंटी-- पलायन रोकेंगे, गांवों में 125 दिन का रोजगार।

बैरकपुर में गरजे पीएम, क्या कहा?
पीएम मोदी ने कहा, '1857 में इसी बैरकपुर की धरती ने आजादी की पहली लड़ाई को ताकत दी थी। यही धरती आज बंगाल में परिवर्तन की राह को और प्रशस्त कर रही है।' भाजपा के चुनावी नारे और बंगाल में बदलाव की बयार का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने रैली में कहा कि बंगाल में हर ओर एक ही नारा सुनाई दे रहा है 'पलटनो दरकार, चाई बीजेपी सरकार।' यानी जनता बदलाव चाहती है और भाजपा की सरकार बनाने का मन बना चुकी है।

ये भी पढ़ें:- PM Modi Vijay Sankalp Sabha: 'पढ़ाई, लिखाई और दवाई हमारी प्राथमिकता', PM ने बैरकपुर से बंगाल को दी पांच गारंटी

इससे पहले पीएम मोदी का छह गारंटी वाला पासा

बता दें कि इससे पहले नौ अप्रैल को पीएम मोदी ने देश की आर्थिक प्रगति का जिक्र करते हुए कहा था कि भारत आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार की छह गारंटियों पर भी जोर दिया था। 

 

  1. पहली गारंटी- भय की जगह भरोसा कायम करेंगे।

  2. दूसरी गारंटी- भ्रष्टाचार करने वालों को जेल भेजेंगे।

  3. तीसरी गारंटी- भ्रष्टाचार और अपराध की फाइलें खुलेंगी।

  4. चौथी गारंटी- कानून सबका हिसाब करेगा।

  5. पांचवीं गारंटी- घुसपैठियों को बाहर निकालेंगे।

  6. छठी गारंटी- सरकारी कर्मचारियों को 7वां वेतन आयोग का लाभ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed