{"_id":"68e6a3b00cf992602608c4a4","slug":"west-bengal-bjp-mp-and-mla-attack-case-two-arrested-search-on-for-others-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: भाजपा सांसद और विधायक पर हमले के मामले में दो गिरफ्तार, बाकी आरोपियों की तलाश जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: भाजपा सांसद और विधायक पर हमले के मामले में दो गिरफ्तार, बाकी आरोपियों की तलाश जारी
Wed, 08 Oct 2025 11:17 PM IST
शिवम गर्ग
अमर उजाला ब्यूरो, सिलिगुड़ी
अमर उजाला ब्यूरो, सिलिगुड़ी
Published by: शिवम गर्ग
Updated Wed, 08 Oct 2025 11:17 PM IST
सार
WB BJP MP MLA Attack: जलपाईगुड़ी में भाजपा सांसद खगेन मुर्मू और विधायक शंकर घोष पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बाकी की तलाश जारी है। घटना के बाद भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच राजनीतिक टकराव बढ़ गया है।
विज्ञापन
भाजपा सांसद खगेन मुर्मू, हमले में क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : X @khagen_murmu / ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जलपाईगुड़ी में भाजपा सांसद खगेन मुर्मू और विधायक शंकर घोष पर हुए हमले के 51 घंटे बाद आखिरकार पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को नागराकाटा इलाके से पकड़ा गया और जलपाईगुड़ी सदर ले जाया गया। पुलिस ने दो लोगों के गिरफ्तार की पुष्टि की है। बाकी आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सार्वजनिक नहीं की है और यह भी स्पष्ट नहीं किया कि उनका किसी राजनीतिक दल से संबंध है या नहीं।
विज्ञापन
यह घटना सोमवार को उस समय हुई थी, जब सांसद खगेन मुर्मू और विधायक शंकर घोष नागराकाटा में आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे थे। इस दौरान वहां जुटे लोगों के एक बड़े समूह ने कथित तौर पर लाठी और जूतों से हमला कर दिया। नदी से पत्थर उठाकर दोनों नेताओं की गाड़ियों पर फेंके गए, जिससे सांसद खगेन के चेहरे पर गंभीर चोट आई और उनके बाएं आंख के नीचे से खून बहने लगा। शंकर घोष को भी धक्का दिया गया और उनके हाथ में चोट लगी। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार को शंकर घोष को छुट्टी मिल गई, जबकि खगेन मुर्मू अब भी इलाजरत हैं।
विज्ञापन
हमले के बाद तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच राजनीतिक टकराव तेज हो गया है। भाजपा ने सीधे तौर पर तृणमूल पर आरोप लगाया, जबकि तृणमूल ने इस आरोप को सिरे से खारिज कर घटना की निंदा की है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी अस्पताल जाकर घायल खगेन मुर्मू से मुलाकात की थी।
विज्ञापन