{"_id":"69ab151c1a3d9b2b840ae63f","slug":"west-bengal-bjp-parivartan-yatra-against-corruption-cut-money-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम
विज्ञापन
सार
केंद्रीय मंत्री ने परिवर्तन यात्रा को लेकर कहा, भाजपा, बंगाल की पहचान और सुरक्षा की रक्षा के लिए काम करेगी और राज्य को ऐसे रास्ते पर नहीं जाने देगी जिससे उसकी सामाजिक और आर्थिक स्थिरता प्रभावित हो।
पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा तेज
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी की 'परिवर्तन यात्रा' पूरे राज्य में तेजी से आगे बढ़ रही है। इस यात्रा के जरिए पार्टी के नेता और कार्यकर्ता आम लोगों से संपर्क साधते हुए राज्य में कथित सिंडिकेट राज, भ्रष्टाचार और कट-मनी की संस्कृति के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। भाजपा का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य बंगाल में राजनीतिक बदलाव और विकास की नई दिशा के लिए व्यापक जनसमर्थन जुटाना है।
अलीपुर में गरजे सुकांत, जयंत और मनोज
अलीपुरद्वार सांगठनिक जिले के कुमारग्राम विधानसभा क्षेत्र में आयोजित परिवर्तन सभा में केंद्रीय मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार, सांसद मनोज टिग्गा और सांसद डॉ. जयंत रॉय सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। डॉ. सुकांत मजूमदार ने कहा कि भाजपा बंगाल के लोगों के जीवन में वास्तविक परिवर्तन लाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पुलों, रेल मार्गों और सड़कों के विस्तार के माध्यम से राज्य के आधारभूत ढांचे को मजबूत किया जाएगा। साथ ही बंद पड़े चाय बागानों को फिर से खोलने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे, जिससे हजारों श्रमिकों की आजीविका सुरक्षित हो सके।
कूचबिहार सांगठनिक जिले के नटाबाड़ी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में भी सुकांत मजूमदार ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करते हुए विकास और सुशासन के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि भाजपा बंगाल की पहचान और सुरक्षा की रक्षा के लिए काम करेगी और राज्य को ऐसे रास्ते पर नहीं जाने देगी जिससे उसकी सामाजिक और आर्थिक स्थिरता प्रभावित हो।
मेदिनीपुर डिवीजन में गिरिराज और शुभेंदु ने यात्रा को दी गति
मेदिनीपुर डिवीजन में आयोजित परिवर्तन यात्रा कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने भी जनसभा को संबोधित किया। शुभेंदु अधिकारी ने राज्य सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि वर्तमान राजनीतिक स्थिति के कारण युवाओं के रोजगार, उद्योग, अवसंरचना, महिलाओं की सुरक्षा और हवाई अड्डों के विकास जैसे मुद्दों की उपेक्षा हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार अवैध बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर गंभीर नहीं है, जिससे राज्य की सुरक्षा और राजनीतिक माहौल प्रभावित हो रहा है।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों को कानून के दायरे में लाया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि गरीबों के लिए चलाई जा रही आवास योजनाओं में भी कट-मनी वसूली की शिकायतें सामने आती रही हैं। गिरिराज सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद स्वयं सहायता समूहों को मजबूत किया जाएगा और महिलाओं के लिए कल्याणकारी योजनाओं के तहत हर महीने तीन हजार रुपये की सहायता देने की व्यवस्था की जाएगी।
हावड़ा-हुगली में सत्तारुढ़ दल पर बरसे शमिक भट्टाचार्य
हावड़ा–हुगली डिवीजन के बाली में आयोजित एक बड़ी सभा को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद शमिक भट्टाचार्य ने संबोधित किया। उन्होंने राज्य सरकार पर कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि
राजनीतिक विरोधियों पर हमले और हिंसा की घटनाएं बढ़ रही हैं। भट्टाचार्य ने कहा कि राजनीतिक धमकियों और हमलों से भाजपा का परिवर्तन आंदोलन रुकने वाला नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि राज्य में भाजपा की सरकार बनती है तो 45 दिनों के भीतर सातवें वेतन आयोग को लागू किया जाएगा, जो सरकारी कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही मांग है। उन्होंने राज्य सरकार पर औद्योगिक संभावनाओं को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि भ्रष्टाचार, राजनीतिक हस्तक्षेप और निवेश-अनुकूल नीतियों की कमी के कारण उद्योगों का विकास प्रभावित हुआ है। भाजपा नेताओं ने राज्य के लोगों से परिवर्तन यात्रा में शामिल होने और कथित सिंडिकेट राज तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ इस आंदोलन का हिस्सा बनने का आह्वानकिया। पार्टी का कहना है कि विकास, रोजगार, सुरक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों की बहाली के उद्देश्य से यह अभियान आगे भी राज्य के विभिन्न जिलों में जारी रहेगा।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X