सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west bengal budget focuses on security education agriculture cultural revival and development Suvendu Adhikari

बंगाल बजट: CM शुभेंदु बोले- सिंडिकेट राज खत्म, विकास को मिलेगी रफ्तार; TMC सांसद ने DA दर पर क्या सवाल पूछा?

एएनआई, कोलकाता Published by: अमन तिवारी Updated Mon, 22 Jun 2026 03:19 PM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिम बंगाल सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने इस बजट को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि यह बंगाल की खोई हुई संस्कृति और सम्मान को वापस लाने की एक कोशिश है।

west bengal budget focuses on security education agriculture cultural revival and development Suvendu Adhikari
शुभेंदु अधिकारी, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को अपना पहला बजट पेश किया। यह बजट पत्रकार से राजनेता बने स्वपन दासगुप्ता ने पेश किया। सरकार ने वित्त वर्ष 2026-2027 के लिए 4,38,775.29 करोड़ रुपये का बजट रखा। बजट पेश होने से पहले मंत्री अग्निमित्रा पॉल कहा कि हम जनता के भारी जनादेश का सम्मान करते हैं और उन्हें निराश नहीं करेंगे। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने इस बजट को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि यह बंगाल की खोई हुई संस्कृति और सम्मान को वापस लाने की एक कोशिश है। 


क्या बोले सीएम शुभेंदु अधिकारी?
मुख्यमंत्री ने बजट के बाद मीडिया वार्ता में कहा कि नागरिकों को डर से मुक्त माहौल देना सरकार की प्राथमिकता है। बजट में राज्य की सुरक्षा, शिक्षा और कृषि पर विशेष ध्यान दिया गया है। सरकार का लक्ष्य राज्य में सिंडिकेट राज और अवैध वसूली को पूरी तरह खत्म करना है। इसके साथ ही व्यापार और कला-शिल्प के लिए बेहतर माहौल तैयार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि इस बजट में समाज के हर वर्ग का ख्याल रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महंगाई भत्ता बढ़ाने का एलान, विपक्षी सांसद ने साधा निशाना
सरकारी कर्मचारियों के लिए बजट में बड़ी खुशखबरी दी गई है। उनके महंगाई भत्ते (DA) में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। अब कुल डीए 38 प्रतिशत हो जाएगा, जो एक अक्टूबर से लागू होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने केंद्र के बराबर डीए देने का वादा किया था। उन्होंने इसके लिए थोड़ा समय मांगा और कहा कि सरकार बाकी बचे 22 प्रतिशत के अंतर को भरने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन


TMC सांसद ने क्या सवाल खड़े कए?
तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद सौगत रॉय ने सरकार के फैसले के बाद सवाल भी खड़े किए। महंगाई भत्ता (डीए) संबंधी प्रतिबद्धताओं को लेकर उन्होंने आरोप लगाए और कहा, 'केंद्र सरकार की दरों पर डीए के भुगतान का वादा अभी तक पूरा नहीं हुआ है। अंतर अभी भी बना हुआ है। केवल 22% की वृद्धि की गई है। अभी भी 22% का अंतर बरकरार है। बजट में की गई घोषणाओं का लाभ मिलने में वक्त लगेगा।'

कई महत्वपूर्ण योजनाओं का हुए एलान
महिलाओं के लिए 'अन्नपूर्णा योजना' के तहत हर महीने 3,000 रुपये देने का एलान किया गया है। उच्च शिक्षा में लड़कियों की पढ़ाई न छूटे, इसके लिए अविवाहित छात्राओं को 50,000 रुपये की एकमुश्त आर्थिक मदद दी जाएगी। बेरोजगार युवाओं के लिए भी बड़ी घोषणा हुई है। 21 से 45 साल के बेरोजगार ग्रेजुएट युवाओं को अक्टूबर से हर महीने 3,000 रुपये मिलेंगे। अन्य बेरोजगारों को 2,000 रुपये महीना दिया जाएगा। यह लाभ उन छात्रों को मिलेगा जिनके परिवार की सालाना आय एक लाख रुपये से कम है।

ये भी पढ़ें: West Bengal Budget: डीए 20 प्रतिशत बढ़ा, नए एयरपोर्ट और इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर; जाने बंगाल बजट की बड़ी बातें

इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में कल्याणी के पास एक नया ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाने का प्रस्ताव है। इसके लिए 1,000 से 1,500 एकड़ जमीन की पहचान की जाएगी। उत्तर बंगाल में केंद्र की मदद से एक आईआईटी (IIT) और एक आईआईएम (IIM) बनाया जाएगा। फाल्टा क्षेत्र को एक मॉडल के रूप में विकसित करने की योजना है।

सांस्कृतिक क्षेत्र में 'वंदे मातरम' के 150 साल पूरे होने पर एक म्यूजियम बनाया जाएगा। श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिन यानी छह जुलाई को अब राज्य में सरकारी छुट्टी रहेगी। रिटायर्ड पत्रकारों के लिए 5,000 रुपये मासिक पेंशन की घोषणा भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed