{"_id":"69eb3c951d1b98259103a012","slug":"west-bengal-cm-mamata-banerjee-slam-bjp-said-will-serve-bhelpuri-not-jhalmuri-after-win-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: 'वे झालमुड़ी का वादा कर रहे हैं, मैं भेलपुरी खिलाऊंगी', ममता बनर्जी का भाजपा पर तीखा हमला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: 'वे झालमुड़ी का वादा कर रहे हैं, मैं भेलपुरी खिलाऊंगी', ममता बनर्जी का भाजपा पर तीखा हमला
पीटीआई, कोलकाता
Published by: Nitin Gautam
Updated Fri, 24 Apr 2026 03:19 PM IST
विज्ञापन
सार
विधानसभा चुनाव के पहले चरण में बंपर वोटिंग को लेकर भाजपा के आत्मविश्वास पर सवाल उठाते हुए ममता बनर्जी ने पूछा, 'क्या उन्होंने ईवीएम पहले से सेट कर दी हैं? वरना आपको अपनी जीत की उम्मीद कैसे है?'
ममता बनर्जी, सीएम, पश्चिम बंगाल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बौबाजार में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 'वे झालमुड़ी का वादा कर रहे हैं, लेकिन मैं आपको भेलपुरी खिलाऊंगी।' उन्होंने आरोप लगाया कि झारग्राम में प्रधानमंत्री के झालमुड़ी खाने का कार्यक्रम पहले से तैयार किया गया था।
पीएम मोदी के झालमुड़ी खाने के वीडियो पर ममता बनर्जी ने उठाए सवाल
ममता बनर्जी ने दावा किया कि दुकान पर पहले से सीसीटीवी और टीवी कैमरे लगाए गए थे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, 'सुरक्षा के नाम पर झालमुड़ी घर से बनाकर लाई गई थी और दुकानदार को सिर्फ 10 रुपये दिए गए।' भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, 'वे कहते हैं कि जीतने पर झालमुड़ी खाएंगे, लेकिन मैं कहती हूं कि दिल्ली से आपको भेलपुरी खिलाऊंगी। चुनाव जीतने के लिए झालमुड़ी दिखा रहे हैं।'
मुख्यमंत्री ने आगे कहा, 'हम तीखी झालमुड़ी के आदी हैं, लेकिन क्या आपने कभी मछली और चिकन करी खाई है? मैं आपका ढोकला खाती हूं, डोसा खाती हूं, लिट्टी, ठेकुआ और सत्तू भी खाती हूं। ईद पर सेवइयां और हलवा भी खाती हूं, मुझे धर्म मत सिखाइए।'
ये भी पढ़ें- PM Modi: 'बंगाल का गौरव लौटाने के लिए तृणमूल से आजादी जरूरी', दमदम की रैली में टीएमसी पर जमकर बरसे पीएम मोदी
पीएम मोदी ने भी रैली में ममता बनर्जी पर बोला था तीखा हमला
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कृष्णानगर में रैली के दौरान तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला था। उन्होंने कहा कि उनकी झालमुड़ी ने सत्तारूढ़ पार्टी को जोरदार झटका दिया है। टीएमसी पर घुसपैठ को संरक्षण देने और जंगलराज को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए पीएम मोदी ने मातुआ और नामशूद्र समुदायों को शरण देने का वादा किया। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम के तहत नागरिकता देने की प्रक्रिया को तेज किया जाएगा।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X