Indian Railways: अब टिकट लेकर ही मिलेगी नई दिल्ली स्टेशन पर एंट्री, भीड़ कंट्रोल के लिए लागू हुआ ये नया सिस्टम
नई व्यवस्था के तहत रिजर्व और अनरिजर्व यात्रियों के लिए अलग अलग एंट्री गेट बनाए गए हैं, ताकि भीड़ को बेहतर तरीके से नियंत्रित किया जा सके।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर आप राजधानी दिल्ली के रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ने जा रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। अब बिना टिकट स्टेशन में एंट्री आसान नहीं होगी। भारतीय ने बिना टिकट यात्रा रोकने के लिए नई व्यवस्था लागू करनी शुरू कर दी है। इसकी शुरुआत नई दिल्ली स्टेशन से हो चुकी है, जहां बिना टिकट यात्रियों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है।
अब स्टेशन में प्रवेश के लिए किसी न किसी श्रेणी का वैध टिकट होना अनिवार्य होगा, तभी अंदर जाने की अनुमति मिलेगी। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर के मुताबिक दिल्ली स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही को सुव्यवस्थित करने के लिए एक्सेस कंट्रोल सिस्टम लागू किया जा रहा है। इस व्यवस्था के तहत रिजर्व और अनरिजर्व यात्रियों के लिए अलग-अलग एंट्री गेट बनाए गए हैं, ताकि भीड़ को बेहतर तरीके से नियंत्रित किया जा सके।
इसके साथ ही एग्जिट गेट पर टर्नस्टाइल गेट भी लगाए जा रहे हैं। जिनसे एक तरफ से ही बाहर निकलने की सुविधा होगी। इसकी शुरुआत नई दिल्ली स्टेशन के अजमेरी गेट साइड गेट नंबर 9 से की गई है, जहां फिलहाल इसका ट्रायल चल रहा है। इन गेट्स के जरिए बाहर निकलने वाले यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित किया जाएगा।जिससे स्टेशन पर आवाजाही और ज्यादा सुचारु हो सकेगी।
नई व्यवस्था के तहत के कमर्शियल और आरपीएफ स्टाफ अब एंट्री गेट पर टिकट चेकिंग और यात्रियों को लाइन में व्यवस्थित करने के लिए लगाया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए नए दिशा-निर्देश बोर्ड भी लगाए जा रहे हैं। यह सिस्टम फिलहाल पर पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, अगर यह सफल रहा तो इसे देश के अन्य बड़े स्टेशनों पर भी लागू किया जाएगा।
इस व्यवस्था का उद्देश्य स्टेशन पर भीड़ कम करना, यात्रियों को बेहतर सुविधा देना और सुरक्षा बढ़ाना है। साथ ही इससे यह भी सुनिश्चित होगा कि बिना टिकट कोई स्टेशन में प्रवेश न कर सके और यात्रियों की आवाजाही पर बेहतर निगरानी रखी जा सके।

कमेंट
कमेंट X