सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra stabbed with knives for failing to recite the Kalma a terror conspiracy is suspected

महाराष्ट्र में पहलगाम जैसा मामला!: पहले पूछा धर्म, फिर कलमा न पढ़ने पर चाकू से किया हमला; आतंकी साजिश का भी शक

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Shubham Kumar Updated Tue, 28 Apr 2026 03:01 PM IST
विज्ञापन
सार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मीरा रोड से आई यह सनसनीखेज वारदात अब सिर्फ एक आपराधिक घटना नहीं रह गई, बल्कि इसे लेकर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। सोमवार तड़के दो सुरक्षा गार्डों पर हुआ बेरहम चाकू हमला उस वक्त और खौफनाक हो गया, जब दावा सामने आया कि हमलावर ने पहले उनका धर्म पूछा और कलमा पढ़ने का दबाव बनाया। मना करते ही दोनों पर ताबड़तोड़ वार किए गए।

Maharashtra stabbed with knives for failing to recite the Kalma a terror conspiracy is suspected
महाराष्ट्र में दिल-दहलाने वाली वारदात - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मीरा रोड इलाके से सोमवार तड़के सामने आए चाकू कांड के मामले ने अब एक नया और बड़ा मोड़ ले लिया है। यह खौफनाक घटना अब सिर्फ एक आपराधिक वारदात नहीं, बल्कि गंभीर सामाजिक चिंता का कारण भी बनती हुई नजर आ रही है। पूरी बात को ऐसे समझिए कि सोमवार तड़के दो सुरक्षा गार्डों पर हुए चाकू से ताबड़तोड़ हमले ने पूरे इलाके को दहला दिया। ऐसे में अब इस दावा किया जा रहा है कि हमलावर ने पहले दोनों सुरक्षाकर्मियों से पहलगाम आतंकी हमले की तरह उनका धर्म पूछा और कलमा पढ़ने का दबाव बनाया। इनकार करते ही उसने बेरहमी से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे दोनों गार्ड बुरी तरह घायल हो गए।

Trending Videos


इस मामले में धर्म और कलमा पढ़ने की बात सामने आने के साथ ही इस पूरी घटना को पहलगाम आतंकी हमले की तरह बताया जाने लगा है, जिसने मामले को और संवेदनशील बना दिया है। हालांकि मामले में पुलिस ने एक्शन लेते हुए 31 वर्षीय आरोपी जैब जुबैर अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन यह घटना कानून-व्यवस्था, साम्प्रदायिक सौहार्द और सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब समझिए पूरा मामला
शुरुआत से पूरे मामले की बात करें तो मीरा रोड के नया नगर क्षेत्र में दो सुरक्षा गार्डों पर चाकू से हमला किया गया। आरोप है कि हमलावर, जिसका नाम जैब अंसारी बताया जा रहा है, ने पहले दोनों गार्डों पर धार्मिक दबाव डालते हुए उनसे कलमा पढ़ने के लिए कहा। जब दोनों गार्डों ने ऐसा करने से मना कर दिया, तो उन पर चाकू से हमला कर दिया गया। घटना के बाद घायल गार्डों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां समय पर इलाज मिलने की वजह से उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें:- बहन का कंकाल बैंक लाने पर मंत्री सख्त: पुजारी बोले-मानवीय दृष्टिकोण की भारी कमी, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

भाजपा नेता का दावा- कलमा पढ़ने का दबाव बनाया
मुंबई के मीरा रोड इलाके में दो सुरक्षा गार्डों पर हुए चाकू हमले को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। इस मामले में किरीट सोमैया ने कहा कि नया नगर इलाके में एक नई साजिश और जिहाद जैसी गतिविधियां बढ़ रही हैं। उनका आरोप है कि हमलावर ने दोनों गार्डों पर कलमा पढ़ने का दबाव बनाया और मना करने पर उन पर हमला कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि आरोपी हमले के लिए प्रशिक्षित लग रहा था और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शिवसेना नेता ने घटना को बताया गंभीर
वहीं शिवसेना नेता शाइना एनसी ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि नया नगर में इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं, लेकिन किसी व्यक्ति को उसके धर्म के आधार पर निशाना बनाना बहुत गंभीर बात है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं से इलाके में डर और अस्थिरता का माहौल बनता है, जिसे महाराष्ट्र स्वीकार नहीं करता। उनके मुताबिक, महाराष्ट्र हमेशा से अपनी संस्कृति, मूल्यों और आपसी भाईचारे के लिए जाना जाता है, और यहां शांति बनाए रखना बहुत जरूरी है।

ये भी पढ़ें:- अजीत पवार प्लेन क्रैश केस में सियासत तेज: विधायक रोहित पवार बोले- जांच में अब तक कुछ ठोस नहीं, उठाए गंभीर सवाल

 

जांच में जुटी पुलिस, इलाके में बढ़ा तनाव
गौरतलब है कि बढ़ते विवाद और चर्चाओं के बीच फिलहाल पुलिस मामले की जांच में लगी है। घटना के बाद इलाके भर में तनाव बढ़ता ही जा रहा है। हालात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी को पकड़ने के लिए कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच सभी पहलुओं से की जाएगी, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed