{"_id":"69f082039515a7a2d608780f","slug":"pune-cid-investigation-rohit-pawar-ashok-kharat-ajit-pawar-crash-news-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजित पवार के घर मिली थी लटकती बकरी?: रोहित ने विमान हादसे को तांत्रिक साजिश से जोड़ा, अशोक खरात पर भी कई आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अजित पवार के घर मिली थी लटकती बकरी?: रोहित ने विमान हादसे को तांत्रिक साजिश से जोड़ा, अशोक खरात पर भी कई आरोप
पीटीआई, पुणे
Published by: राकेश कुमार
Updated Tue, 28 Apr 2026 03:16 PM IST
विज्ञापन
सार
रोहित पवार ने अजित पवार विमान हादसे को तांत्रिक साजिश से जोड़कर महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल ला दिया है। उन्होंने सीधे तौर पर स्वयंभू बाबा अशोक खरात और बारामती के एक नेता के बीच संदिग्ध रिश्तों की जांच की मांग की है।
अजीत पवार का जाना
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
एनसीपी शरद पवार के विधायक रोहित पवार ने मंगलवार को एक सनसनीखेज दावा किया। उन्होंने अजित पवार की मौत से जुड़े विमान हादसे में नासिक के तांत्रिक अशोक खरात की भूमिका होने का आरोप लगाया है। रोहित पवार ने सीआईडी से मांग की है कि इस मामले में खरात से गहन पूछताछ की जाए।
पुणे स्थित सीआईडी कार्यालय का दौरा करने के बाद रोहित पवार मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि उनके चाचा और तत्कालीन उपमुख्यमंत्री अजित पवार के घर के बाहर कुछ अघोरी अनुष्ठान किए गए थे। उन्होंने दावा किया कि बारामती के एक छोटे राजनीतिक नेता के माध्यम से ये तांत्रिक क्रियाएं करवाई गई थीं।
अजित पवार के घर में बकरी लटकी मिली- रोहित पवार
रोहित पवार ने आरोप लगाते हुए कहा, 'अजित दादा के घर के पास एक बकरी लटकी हुई पाई गई थी। खरात ने एक किसान से कहा था कि निकट भविष्य में पवार परिवार पर हमला हो सकता है। बारामती का एक छोटा नेता इन अनुष्ठानों के लिए खरात के पास जाता था। वह नेता अजित दादा के करीबी लोगों के संपर्क में भी था।'
विधायक ने वित्तीय लेनदेन पर भी सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि 27 और 28 जनवरी को खरात के बैंक खाते में अचानक भारी लेनदेन क्यों बढ़ गया? गौरतलब है कि अशोक खरात को मार्च में महिलाओं के यौन शोषण और धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है।
यह भी पढ़ें: पेंटागन का बड़ा कबूलनामा: चीन-रूस की मिसाइलों के सामने अमेरिकी रक्षा सिस्टम बेदम, गोल्डन डोम बनेगा गेम चेंजर!
'खरात ने ब्लैकमेल करने के लिए कुछ वीडियो सुरक्षित रखे'
रोहित पवार ने आगे कहा, 'अशोक खरात की संलिप्तता अजित पवार के हादसे से जुड़ी हुई प्रतीत होती है। सीआईडी को उसकी जांच करनी चाहिए। खरात ने ब्लैकमेल करने के लिए कुछ वीडियो सुरक्षित रखे थे। साथ ही कुछ आम महिलाओं के वीडियो क्लिप भी सामने आए हैं।'
रोहित पवार ने बताया कि वे विमान हादसे से जुड़े कुछ सबूत सौंपने सीआईडी दफ्तर गए थे। उन्होंने अधिकारियों की अनुपस्थिति पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि हादसे को तीन महीने बीत चुके हैं। पिछली बार एडीजी सुनील रामानंद मौजूद थे। आज कोई बड़ा अधिकारी नहीं मिला। बताया गया कि वे क्रिकेट मैच के लिए मुंबई गए हैं।'
बता दें कि 28 जनवरी की सुबह वीएसआर वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड का 'लियरजेट 45' विमान मुंबई से बारामती जाते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में अजित पवार समेत पांच लोगों की जान चली गई थी। रोहित पवार ने पिछले महीने बेंगलुरु में इस मामले में 'जीरो' एफआईआर भी दर्ज कराई है।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X