सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Assembly Elections 2026 ADR Report Criminal Economic and Education of Candidates BJP TMC Congress

बंगाल चुनाव का चरण-2: BJP दागी तो TMC करोड़पतियों को उतारने में आगे, सबसे अमीर प्रत्याशी की संपत्ति ₹104 करोड़

स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: Kirtivardhan Mishra Updated Mon, 20 Apr 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में मतदान होना है। ऐसे में यह जानना अहम है कि इन बार राज्य में अलग-अलग राजनीतिक दलों ने कितने दागी उम्मीदवारों को मौका दिया है? इन प्रत्याशियों की शैक्षिक योग्यता क्या है? इनकी संपत्तियों का क्या ब्योरा सामने आया है? आइये जानते हैं...

West Bengal Assembly Elections 2026 ADR Report Criminal Economic and Education of Candidates BJP TMC Congress
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम बंगाल में चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है। राज्य में पहले चरण में 23 अप्रैल को मतदान किया जाना है। वहीं, 29 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होना है। इसके बाद चुनावी नतीजे 4 मई को घोषित होंगे। इस बीच देशवासियों की नजर बंगाल में इस चुनाव में खड़े हो रहे उम्मीदवारों पर बनी हुई है। 
Trending Videos


एनजीओ- एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने तीन दिन पहले ही अपनी एक रिपोर्ट जारी कर बंगाल चुनाव के पहले चरण के उम्मीदवारों की चुनावी कुंडली का खुलासा किया था। अब जानते हैं कि बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव में उम्मीदवारों के आपराधिक, वित्तीय और शैक्षिक रिकॉर्ड्स क्या हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बंगाल चुनाव: पहले चरण के 23 फीसदी उम्मीदवारों पर आपराधिक केस, 21% प्रत्याशी है करोड़पति

दूसरे चरण में दागी उम्मीदवारों से जुड़ा आंकड़ा क्या?

दूसरे चरण में विश्लेषण किए गए कुल 1445 उम्मीदवारों में से 338 (23%) उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले होने की घोषणा की है। इसके अलावा इनमें से 295 (20%) उम्मीदवारों पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

हत्या के मामले: 16 उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ हत्या (आईपीसी की धारा-302) से संबंधित मामले घोषित किए हैं।
हत्या का प्रयास: 80 उम्मीदवारों पर हत्या के प्रयास (आईपीसी की धारा-307 और बीएनएस की धारा-109) की धाराओं में मामले दर्ज हैं।
महिलाओं के खिलाफ अपराध: 94 उम्मीदवारों ने महिलाओं के खिलाफ अपराध से जुड़े मामले घोषित किए हैं। इनमें से दो उम्मीदवारों पर दुष्कर्म (आईपीसी धारा-376 और 376(2)(n)) से संबंधित गंभीर मामले दर्ज हैं।



गौर करने वाली बात यह है कि भाजपा के 102 आपराधिक मामले वाले उम्मीदवारों में से 92 प्रत्याशियों (65 फीसदी) पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, टीएमसी के 142 आपराधिक केस वाले में से 42 (30%), माकपा के 100 में से 42 (42%) और कांग्रेस के 142 में से 30 प्रत्याशियों (21%) पर गंभीर अपराध की धाराओं में मामले दर्ज हैं।

बंगाल में कितनी विधानसभा सीटें रेड अलर्ट वर्ग में?

दूसरे चरण के 142 निर्वाचन क्षेत्रों में से 63 यानी 44% निर्वाचन क्षेत्र रेड अलर्ट पर हैं। रेड अलर्ट निर्वाचन क्षेत्र उन्हें माना जाता है जहां तीन या उससे अधिक उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हों। 

दूसरे चरण में प्रत्याशियों की वित्तीय पृष्ठभूमि से जुड़े क्या आंकड़े?

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण में 1445 उम्मीदवारों में से 321 यानी 22 फीसदी करोड़पति उम्मीदवार हैं। उम्मीदवारों की कुल औसत संपत्ति करीब 1.21 करोड़ रुपये है।

किस पार्टी के उम्मीदवारों की औसत संपत्ति कितनी?

दूसरे चरण में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों की औसत संपत्ति सबसे ज्यादा- 5.05 करोड़ रुपये पाई गई। इसके बाद भाजपा- 3.28 करोड़ रुपये। माकपा- 1.22 करोड़ रुपये और कांग्रेस का नंबर है, जिसके उम्मीदवारों की औसत संपत्ति करीब 1.04 करोड़ रुपये आंकी गई है। 

सबसे अमीर और सबसे कम संपत्ति वाले उम्मीदवार कौन?

सबसे अमीर उम्मीदवारों की लिस्ट में टॉप-3 में एक भाजपा और दो तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। हालांकि, भाजपा प्रत्याशी की संपत्ति सबसे ज्यादा है। 

उधर सबसे कम संपत्ति वाले उम्मीदवारों में चार ऐसे हैं, जिन्होंने हलफनामे में कुल संपत्ति शून्य (0) घोषित की है। इनमें मौसमी घोष, आसिफ हुसैन, शहजादी परवीन और एसके हबीब शामिल हैं। इनसे ऊपर सबसे कम संपत्ति घोषित करने वालों में दिलीप सनफुई (निर्दलीय) और शेख मोहिउद्दीन (आमरा बंगाली) हैं, जिनकी कुल संपत्ति मात्र 1,000 रुपये है।

कितने उम्मीदवारों ने अपने ऊपर दिखाई देनदारी?

कुल 1445 में से 481 उम्मीदवारों (33%) ने अपने ऊपर वित्तीय देनदारियां घोषित की हैं। सबसे अधिक देनदारी वाले उम्मीदवार टीएमसी के अहमद जावेद खान हैं, जिन पर 43 करोड़ रुपये से ज्यादा बकाया हैं। वहीं सोमनाथ श्याम इचिनी की 40 करोड़ रुपये से अधिक की देनदारी है। 

बंगाल चुनाव: दूसरे चरण में शैक्षिक योग्यता से जुड़े आंकड़े क्या?

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में उतरने वाले उम्मीदवारों में से सिर्फ 16 उम्मीदवार ही असाक्षर हैं, जबकि ग्रैजुएट उम्मीदवार सबसे ज्यादा हैं। 

बंगाल चुनाव के दूसरे चरण में इस बार पोस्ट ग्रैजुएट उम्मीदवारों की संख्या 216 है। वहीं, प्रोफेशनल ग्रैजुएट्स की संख्या 101 है। इसके अलावा डॉक्टरेट उपाधि वाले 15 प्रत्याशी भी मैदान में हैं। 

बंगाल चुनाव के दूसरे चरण में महिलाओं की संख्या कितनी?

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में महिला उम्मीदवारों की भागीदारी मात्र 15% है। जहां 1227 उम्मीदवार पुरुष हैं, वहीं महिला उम्मीदवारों की संख्या 218 है। 

दूसरे चरण में किस आयु वर्ग के कितने उम्मीदवार?

25 से 40 वर्ष: 404 उम्मीदवारों (28%) ने अपनी आयु 25 से 40 वर्ष के बीच घोषित की है। विस्तृत आंकड़ों के अनुसार, इनमें 25-30 वर्ष के 110 और 31-40 वर्ष के 294 उम्मीदवार शामिल हैं।

41 से 60 वर्ष: सबसे अधिक 786 उम्मीदवार (54%) इसी आयु वर्ग में आते हैं। इनमें 41-50 वर्ष के 406 और 51-60 वर्ष के 380 उम्मीदवार शामिल हैं।

61 से 80 वर्ष: 253 उम्मीदवारों (18%) की आयु 61 से 80 वर्ष के बीच है। इनमें 61-70 वर्ष के 190 और 71-80 वर्ष के 63 उम्मीदवार शामिल हैं।

80 वर्ष से अधिक: मात्र दो उम्मीदवारों ने अपनी आयु 80 वर्ष से अधिक (81-85 वर्ष के बीच) घोषित की है।


संबंधित वीडियो


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed