सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi over Indian popularity of K-pop Korean drama announce India Korea friendship festival BTS fans

'तेजी से लोकप्रिय हो रहे': के-पॉप और कोरियाई ड्रामा पर बोले PM मोदी, भारत-कोरिया मैत्री महोत्सव का भी एलान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Himanshu Singh Chandel Updated Mon, 20 Apr 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत में के-पॉप और कोरियाई ड्रामा तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। उन्होंने 2028 में भारत-कोरिया फ्रेंडशिप फेस्टिवल आयोजित करने का भी एलान किया। साथ ही कहा कि दक्षिण कोरिया में भी भारतीय संस्कृति की पहचान बढ़ रही है। 

PM Modi over Indian popularity of K-pop Korean drama announce India Korea friendship festival BTS fans
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

भारत और दक्षिण कोरिया के बीच बढ़ते रिश्तों को अब संस्कृति का मजबूत सहारा मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ कहा है कि भारत में K-पॉप और K-ड्रामा तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव को और मजबूत करने के लिए 2028 में भारत-कोरिया मैत्री महोत्सव आयोजित करने का बड़ा एलान किया है। इस कदम को दोनों देशों के रिश्तों में नई ऊर्जा के रूप में देखा जा रहा है।

Trending Videos


दिल्ली में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी ने कहा कि भारत में कोरियाई मनोरंजन की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। वहीं कोरिया में भारतीय सिनेमा और संस्कृति की पहचान भी मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा कि यह सांस्कृतिक आदान-प्रदान दोनों देशों के बीच रिश्तों को और गहरा बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


के-पॉप और कोरियाई-ड्रामा भारत में तेजी से बढ़ रहे?
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज भारत में के-पॉप और कोरियाई-ड्रामा बेहद लोकप्रिय हो गए हैं। युवाओं के बीच इनकी खास पकड़ है। सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म ने इस लोकप्रियता को और बढ़ाया है। इससे यह साफ होता है कि कोरियाई संस्कृति अब भारतीय समाज में तेजी से अपनी जगह बना रही है।

ये भी पढ़ें- Supreme Court: फ्रीबीज पर रोक की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की, कहा- मामला पहले से लंबित

भारत-कोरिया मैत्री महोत्सव का एलान
पीएम मोदी ने घोषणा की कि दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के लिए 2028 में भारत-कोरिया मैत्री महोत्सव आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ली भी भारतीय सिनेमा को पसंद करते हैं और इस तरह के आयोजन से दोनों देशों के लोगों के बीच जुड़ाव और मजबूत होगा।

क्या दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक संबंध भी हैं?
प्रधानमंत्री ने भारत और कोरिया के बीच पुराने सांस्कृतिक संबंधों का भी जिक्र किया। उन्होंने अयोध्या की राजकुमारी सूरिरत्ना की कहानी बताई, जो कोरिया जाकर राजा किम सुरो से विवाह करती हैं। कोरिया में उन्हें रानी ह्यो ह्वांग-ओक के नाम से जाना जाता है। यह कहानी दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक रिश्तों का प्रतीक मानी जाती है।

क्या कोरियाई मनोरंजन का वैश्विक असर बढ़ रहा है?
के-पॉप और कोरियाई ड्रामा अब पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो चुके हैं। बीटीएस, ब्लैकपिंक और अन्य ग्रुप्स ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान बनाई है। इनका प्रभाव भारत में भी तेजी से बढ़ा है। इससे दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव और मजबूत हुआ है। भारत और दक्षिण कोरिया के बीच यह बढ़ता सांस्कृतिक रिश्ता अब कूटनीतिक और सामाजिक स्तर पर भी असर डाल रहा है। आने वाले समय में यह साझेदारी और मजबूत हो सकती है, जिससे दोनों देशों के लोगों के बीच समझ और सहयोग बढ़ेगा।

अन्य वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed