फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal: Kolkata fire incident, many died and injured in massive fire at hotel in Kolkata

कोलकाता में पांच मंजिला होटल में भीषण आग: अब तक नौ मौतें, छह घायल; सेफ्टी सर्टिफिकेट देने वाले अधिकारी निलंबित

Wed, 19 Aug 2026 08:08 AM IST
Pavan पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: Pavan Updated Wed, 19 Aug 2026 08:08 AM IST
सार

Kolkata Fire Incident: कोलकाता के होटल में तड़के भीषण आग लगने से नौ लोगों की मौत हो गई और छह घायल हुए। दमकल ने आग बुझाई। बचाव अभियान के साथ हादसे के कारणों की जांच जारी है। खास बात यह है कि पश्चिम बंगाल अग्निशमन विभाग का मुख्यालय होटल के पास ही स्थित है।

विज्ञापन
West Bengal: Kolkata fire incident, many died and injured in massive fire at hotel in Kolkata
कोलकाता के होटल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कोलकाता में बुधवार तड़के एक पांच मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चार साल का एक बच्चा भी शामिल है। हादसे में छह लोग घायल हुए हैं। यह इमारत मध्य कोलकाता की मिर्जा गालिब स्ट्रीट पर स्थित है और इसमें कई होटल चलते हैं। पुलिस के मुताबिक, आग रात करीब 1:45 बजे लगी। सूचना मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग की टीमों ने राहत और बचाव अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि इमारत से करीब 80 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: जहां सीखा था राजनीति का ककहरा, अब वहीं की सियासी पिच पर हुई एंट्री; विनोद तावड़े की कहानी कितनी दिलचस्प?
विज्ञापन


फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट देने वाले अधिकारी निलंबित
सूत्रों के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के तारापीठ में होटल को फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट जारी करने के आधार बनी रिपोर्ट तैयार करने वाले स्टेशन ऑफिसर अभय चौधरी को अग्निशमन विभाग ने निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरने वालों में बांग्लादेशी भी शामिल- मंत्री
पश्चिम बंगाल के अग्निशमन मंत्री कौशिक चौधरी ने बताया कि मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि मरने वालों में भारतीयों के साथ बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल हैं। उन्होंने घटनास्थल का दौरा करने के बाद कहा कि इमारत की स्थिति बेहद खराब थी और उसमें कई होटल चल रहे थे।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
आग लगने की शुरुआती वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग के सही कारण का पता फोरेंसिक जांच के बाद ही चलेगा। मंत्री ने कहा कि इमारत के प्रबंधन ने सुरक्षा और निर्माण से जुड़े जरूरी नियमों का पालन नहीं किया था। होटल के संचालन में भी कई अनियमितताएं होने की बात सामने आई है।



मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका- पुलिस
मामले में एक पुलिसकर्मी ने बताया कि होटल में धुआं बहुत ज्यादा भर गया था, इसके कारण दमकलकर्मियों को सीढ़ियों से ऊपर की मंजिलों तक पहुंचने में काफी परेशानी हुई। पुलिस ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है और फिलहाल इमारत को ठंडा करने का काम चल रहा है। पुलिस के अनुसार, फिलहाल प्राथमिकता होटल में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना और आग लगने के कारणों का पता लगाना है। खास बात यह है कि पश्चिम बंगाल अग्निशमन विभाग का मुख्यालय होटल के पास ही स्थित है।


होटल का मालिक फरार, सीएम कर सकते हैं दौरा
पुलिस के अनुसार, होटल का मालिक फिलहाल फरार है। न्यू मार्केट थाने में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस मालिक की तलाश में उसके घर पर भी छापेमारी कर रही है। फिलहाल पुलिस आग लगने की पूरी परिस्थितियों की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इमारत में सुरक्षा नियमों का उल्लंघन हुआ था या नहीं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के घटनास्थल पर पहुंचने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- Explainer: झारखंड में JSSC-CGL के बाद अब कौन सी परीक्षाओं पर लटकी तलवार, कितनी भर्तियों के रद्द होने का संकट?

तारापीठ होटल अग्निकांड से भी भयानक तबाही
इससे पहले सोमवार तड़के पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में भी एक होटल में भीषण आग लगी थी। तारापीठ में हुए इस अग्निकांड में भी नौ लोगों की मौत हुई थी। मृतकों में मेघालय के एक ही परिवार के पांच सदस्य भी शामिल थे। पुलिस ने होटल मालिक कल्याण पाल सहित दो लोगों को हिरासत में लिया है। आग सुरक्षा व्यवस्था में खामियों की जांच जारी है। यह आग सोमवार को सुबह करीब 4:30 बजे लगी थी। चार मंजिला होटल के भूतल पर आग लगी, जब अधिकांश मेहमान सो रहे थे। आग दूसरी मंजिल तक फैल गई थी। घना धुआं ऊपरी मंजिलों तक पहुंच गया, जिससे कई मेहमान अपने कमरों में फंस गए। आग लगने के समय होटल में 43 लोग ठहरे हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed