सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal: Suvendu Adhikari Warns of Strict Action After Falta Police Station Attack Attempt

Bengal: फलता थाने पर हमला करने वालों को नहीं बख्शेंगे, CM शुभेंदु की चेतावनी- दोषियों की संपत्ति होगी कुर्क

पीटीआई, कोलकाता Published by: अमन तिवारी Updated Wed, 17 Jun 2026 03:12 PM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने फलता थाने पर हमले की कोशिश करने वालों को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस और सुरक्षाबलों पर हमला करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उनकी संपत्तियां जब्त कर नीलाम की जाएंगी। इस मामले में अब तक आठ लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।

West Bengal: Suvendu Adhikari Warns of Strict Action After Falta Police Station Attack Attempt
बंगाल सीएम शुभेंदु अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को फलता थाने पर हमले की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का एलान किया। दक्षिण 24 परगना जिले के फलता में टीएमसी नेता जहांगीर खान को छुड़ाने के लिए भीड़ ने थाने पर हमले की कोशिश की थी। मुख्यमंत्री ने साफ कहा, पुलिस और अर्धसैनिक बलों पर हमला करने वाले किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा।


मुख्यमंत्री फलता में एक सरकारी कार्यक्रम जनकल्याण शिविर को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इस मामले में अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने जहांगीर खान की पत्नी को इस हमले की मुख्य साजिशकर्ता बताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने टीवी पर देखा कि कैसे एक माफिया की पत्नी के नेतृत्व में भीड़ ने सुरक्षाबलों पर हमला करने की कोशिश की। उन्होंने जोर देकर कहा कि फलता में अब कानून का राज स्थापित हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने चेतावनी दी कि माफिया चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो, भाजपा सरकार उसे सबक सिखाएगी। उन्होंने मंच से ही पुलिस अधीक्षक (SP) को निर्देश दिए कि राज्य विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत केस दर्ज किया जाए। उन्होंने कहा कि सजा ऐसी होनी चाहिए कि भविष्य में कोई भी पुलिस, सरकारी कर्मचारियों या अर्धसैनिक बलों पर हमला करने की हिम्मत न करे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: TMC Rift: लोकसभा स्पीकर ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक से बोले- 19 जून को पार्टी में फूट मामले पर बताएं अपना पक्ष

मुख्यमंत्री ने एक और बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि हमलावरों को सिर्फ जेल नहीं भेजा जाएगा, बल्कि उनकी संपत्तियां भी जब्त की जाएंगी। इन संपत्तियों को बाद में नीलाम किया जाएगा। उन्होंने इसे डबल इंजन सरकार का संकल्प बताया। उन्होंने कहा कि कानून का शासन स्थापित करना ही उनकी सरकार का मुख्य उद्देश्य है। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे किसी भी हाल में कानून को अपने हाथ में न लें।


जहांगीर खान खुद को पुष्पा कहता है जोकि अब जेल में है। उसे आठ जून को भारत-नेपाल सीमा के पास से गिरफ्तार किया गया था। उस पर रंगदारी समेत कई गंभीर आरोप हैं। मंगलवार को उसे छुड़ाने के लिए भीड़ ने प्रदर्शन किया था, जिसे सुरक्षाबलों ने खदेड़ दिया था। इस दौरान कई लोग जान बचाने के लिए पास के तालाबों में भी कूद गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed