WBSSC: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद असिस्टेंट टीचर्स की SLST परिणाम जारी, 13,000 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ
पश्चिम बंगाल स्कूल सर्विस कमीशन ने 11वीं-12वीं असिस्टेंट टीचर्स की SLST परिणाम जारी किए। परीक्षा पास उम्मीदवार अब साक्षात्कार में जाएंगे। अंतिम मेरिट और दस्तावेज सत्यापन के बाद करीब 13,000 सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में नियुक्तियां तय होंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पश्चिम बंगाल स्कूल सर्विस कमीशन (WBSSC) ने शुक्रवार शाम 11वीं-12वीं कक्षा के असिस्टेंट टीचर्स के लिए स्टेट लेवल सेलेक्शन टेस्ट (एसएलएसटी) के परिणाम जारी किए। यह उन उम्मीदवारों के लिए है जिनकी नियुक्तियां सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद रद्द कर दी गई थीं। परिणाम WBSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए गए हैं और इससे राज्य के सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में लगभग 13,000 असिस्टेंट टीचर पदों को भरने का रास्ता खुल गया है।
ब्रत्यु बसु ने भी देश को खाई काम
राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु ने कहा कि परीक्षा पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई और इससे हजारों उम्मीदवारों को नई उम्मीद मिली है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पहल से यह परिणाम केवल प्रशासनिक कदम नहीं बल्कि दिसंबर तक नई नियुक्तियों की संभावना को वास्तविक रूप देगा।
बता दें कि परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार अब साक्षात्कार प्रक्रिया में जाएंगे, जिसमें उनके शिक्षण कौशल, विषय ज्ञान और संचार क्षमता की जांच होगी। साक्षात्कार और लिखित परीक्षा के संयुक्त अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी। सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के बाद ही अंतिम नियुक्ति मिलेगी।
ये भी पढ़ें:- Mumbai: टैक्सी और कार में जोरदार भिड़ंत, टक्कर के बाद आग लगने से मचा हड़कंप
गौरतलब है कि बीते 14 सितंबर को इस परीक्षा में 2.29 लाख से अभी तक अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे। ऐसे में अब WBSSC के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह अभी तय नहीं है कि सुप्रीम कोर्ट के अप्रैल एक के फैसले के बाद नौकरी खो चुके 26,000 शिक्षकों में से कितने इस नई परीक्षा में सफल हुए हैं, लेकिन उम्मीद है कि बड़ी संख्या में निर्दोष उम्मीदवार पास हुए होंगे।