फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Why did Biden withdraw his 2024 presidential bid He reveals reason himself book coming in November

बाइडन ने क्यों छोड़ी थी 2024 में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी?: खुद किया खुलासा; नवंबर में आएगी किताब

Wed, 15 Jul 2026 10:10 PM IST
प्रशांत तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत तिवारी Updated Wed, 15 Jul 2026 10:10 PM IST
सार

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन 17 नवंबर को अपना संस्मरण 'प्रॉमिस मी, अमेरिका' जारी करेंगे। इसमें वह अपने राष्ट्रपति कार्यकाल, घरेलू और विदेश नीति से जुड़े अहम फैसलों के साथ 2024 के राष्ट्रपति चुनाव से हटने के पीछे की वजहों का पहली बार विस्तार से खुलासा करेंगे।

विज्ञापन
Why did Biden withdraw his 2024 presidential bid He reveals reason himself book coming in November
जो बाइडन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन नवंबर में अपना संस्मरण प्रकाशित करने जा रहे हैं। इस किताब में वह व्हाइट हाउस में बिताए अपने चार वर्षों का प्रथम-पुरुष विवरण देंगे। साथ ही 2024 के राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ से हटने के पीछे की 'बेहद पीड़ादायक और कठिन' निर्णय प्रक्रिया का भी खुलासा करेंगे। बाइडन ने बताया कि उनकी किताब 'प्रॉमिस मी, अमेरिका' शीर्षक से 17 नवंबर को प्रकाशित होगी। इस किताब को लिटिल, ब्राउन एंड कंपनी प्रकाशित कर रही है और इसकी प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है। सोशल मीडिया पर बाइडन ने लिखा कि मैंने राष्ट्रपति के रूप में अपने कार्यकाल पर एक किताब लिखी है। इसका नाम PROMISE ME, AMERICA है। यह 17 नवंबर को प्रकाशित होगी और अभी से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।

विज्ञापन


किताब में किन मुद्दों का जिक्र होगा?
किताब के विवरण के मुताबिक इसमें  बाइडन के राष्ट्रपति चुनाव अभियान, उनके प्रशासन, दूसरे कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ने के फैसले और आखिरकार चुनावी दौड़ से हटने तक की पूरी कहानी दर्ज की गई है। प्रकाशक के अनुसार यह संस्मरण बेहद बेबाक अंदाज में उन चुनौतियों, उपलब्धियों, दुखद पलों और ऐतिहासिक फैसलों का लेखा-जोखा पेश करेगा, जिन्होंने अमेरिकी इतिहास के सबसे उथल-पुथल भरे दौर में बाइडन के राष्ट्रपति कार्यकाल को आकार दिया।
विज्ञापन


राष्ट्रपति बनने के बाद बाइडन के सामने कैसी चुनौतियां थीं?
20 जनवरी 2021 को राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद बाइडन को ऐसे अमेरिका की कमान मिली, जो 6 जनवरी के कैपिटल हिंसा, कोविड-19 महामारी और गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा था। किताब में वह बताएंगे कि उन्होंने देश में भरोसा बहाल करने, लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने और यह साबित करने की कोशिश कैसे की कि लोकतंत्र अब भी अमेरिकी जनता के लिए प्रभावी ढंग से काम कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घरेलू मोर्चे पर किन उपलब्धियों का जिक्र करेंगे?
बाइडन  अपनी सरकार की घरेलू उपलब्धियों का भी विस्तार से उल्लेख करेंगे। इनमें अरबों डॉलर का इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यक्रम, अमेरिकी विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) को बढ़ावा देने की पहल, स्वास्थ्य सेवाओं की लागत कम करने और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए बनाए गए कानून शामिल हैं। वह अपनी आर्थिक नीति पर भी विस्तार से लिखेंगे, जिसे वह अक्सर 'मिडिल क्लास से शुरू होकर नीचे तक मजबूत अर्थव्यवस्था' बनाने की रणनीति बताते रहे हैं।

विदेश नीति पर क्या खुलासे होंगे?
विदेश नीति से जुड़े अध्यायों में  बाइडन बताएंगे कि अमेरिका ने पारंपरिक सहयोगी देशों के साथ रिश्तों को कैसे मजबूत किया, नाटो को आधुनिक बनाने की दिशा में क्या कदम उठाए और रूस के खिलाफ यूक्रेन के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय गठबंधन कैसे तैयार किया गया।

चुनावी दौड़ से हटने का फैसला क्यों लिया?
इस संस्मरण का सबसे अहम हिस्सा 2024 की गर्मियों में राष्ट्रपति चुनाव से हटने के उनके फैसले पर आधारित होगा। प्रकाशक का कहना है कि  बाइडन पहली बार विस्तार से बताएंगे कि उन्होंने किस 'बेहद पीड़ादायक और कठिन आत्ममंथन' के बाद अपनी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा से ऊपर पार्टी और देश के हित को रखा और चुनावी दौड़ से हटने का निर्णय लिया।

आखिर बाइडन ने चुनाव कब छोड़ा था?
जो बाइडन ने 21 जुलाई 2024 को राष्ट्रपति चुनाव से अपना नाम वापस ले लिया था। इससे पहले रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के साथ हुई बहस में उनके कमजोर प्रदर्शन के बाद उन पर चुनाव से हटने का दबाव बढ़ गया था। चुनावी दौड़ से हटने के बाद उन्होंने तत्कालीन उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को डेमोक्रेटिक पार्टी का राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार समर्थन दिया।


ये भी पढ़ें: ईरान पर रहम के मूड में नहीं ट्रंप: अगले हफ्ते का टारगेट पहले ही किया सेट, कहा- पुल-पावर प्लांट होंगे निशाने पर

जो बाइडन का राजनीतिक सफर कितना लंबा रहा?
जो बाइडन वर्ष 2021 से 2025 तक अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति रहे। व्हाइट हाउस पहुंचने से पहले उन्होंने 36 वर्षों तक डेलावेयर से अमेरिकी सीनेट का प्रतिनिधित्व किया। इसके बाद वह पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में लगातार आठ वर्षों तक अमेरिका के उपराष्ट्रपति भी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed