सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Will take forward Ajit's development legacy, says deputy CM Sunetra; files papers for bypoll

बारामती में विरासत की लड़ाई: सुनेत्रा पवार बोलीं-अजित दादा का विकास रुकने नहीं दूंगी, कांग्रेस पर हमलावर पार्थ

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: Pavan Updated Tue, 07 Apr 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
सार

पुणे की बारामती विधानसभा सीट पर एनसीपी प्रमुख और महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने अपना नामांकन भर दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि - अजित दादा का विकास रुकने नहीं दूंगी। इधर, कांग्रेस की तरफ से उम्मीदवार उतारने पर अजित पवार के बेटे पार्थ पवार ने करारा हमला बोला है।

Will take forward Ajit's development legacy, says deputy CM Sunetra; files papers for bypoll
सुनेत्रा पवार का नामांकन - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

महाराष्ट्र के पुणे जिले की बारामती विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीति तेज हो गई है। इस बीच राज्य की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने सोमवार को नामांकन दाखिल करते हुए साफ कहा कि वह अपने दिवंगत पति अजित पवार के विकास कार्यों की विरासत को आगे बढ़ाएंगी। नामांकन भरने के दौरान उनके साथ एनसीपी के कई बड़े नेता, सुनील तटकरे, प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल, धनंजय मुंडे और हसन मुश्रीफ, मौजूद रहे। इसके अलावा शिवसेना के नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तथा भाजपा नेता चंद्रशेखर बावनकुले भी उनके साथ नजर आए। ये सभी महायुति गठबंधन का हिस्सा हैं, जो फिलहाल महाराष्ट्र में सत्ता में है।
Trending Videos


यह भी पढ़ें - कांग्रेस के आरोपों पर असम सीएम का पलटवार: बोले- दुबई के फ्लैटों के असली मालिक कोई और, पेश किए सबूत
विज्ञापन
विज्ञापन


बारामती की जनता से सुनेत्रा की भावुक अपील
सुनेत्रा पवार ने भावुक अंदाज में बारामती की जनता से अपील की कि जैसे उन्होंने वर्षों तक अजित पवार को समर्थन दिया, वैसे ही अब उन्हें भी सहयोग दें। उन्होंने कहा कि अजित पवार का निधन न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे राज्य के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि बारामती का विकास रुकेगा नहीं, किसानों को पानी मिलता रहेगा और शहर को सुरक्षित बनाने के प्रयास जारी रहेंगे, खासकर महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान दिया जाएगा।

सुनेत्रा ने शरद पवार का किया जिक्र, मैदान में कांग्रेस प्रत्याशी
उन्होंने अपने ससुर और वरिष्ठ नेता शरद पवार का जिक्र करते हुए कहा कि वह एक मजबूत राजनीतिक परिवार से आती हैं और अब बारामती की जिम्मेदारी संभालने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उनके मुताबिक, अजित पवार के लिए बारामती मां के समान थी और उन्होंने पूरी जिंदगी यहां के लोगों की सेवा में लगा दी। दूसरी तरफ, कांग्रेस ने इस सीट पर आकाश मोरे को उम्मीदवार बनाया है। हालांकि, सत्ताधारी दल चाहते थे कि यह चुनाव बिना मुकाबले के हो, लेकिन कांग्रेस ने चुनाव लड़ने का फैसला किया है। कांग्रेस का कहना है कि वह एक स्वतंत्र राजनीतिक दल है और चुनाव लड़ना उसका अधिकार है।

चुनाव को लेकर दोनों पक्षों की तरफ से तीखी बयानजी
इसी मुद्दे पर बयानबाजी भी तेज हो गई है। एनसीपी नेता पार्थ पवार ने कहा कि कांग्रेस को इस फैसले की कीमत चुकानी पड़ेगी। इस पर शरद पवार ने नाराजगी जताते हुए कहा कि राजनीति में इस तरह के बयान देने के लिए परिपक्वता जरूरी होती है और कांग्रेस को चुनाव लड़ने का पूरा अधिकार है। कांग्रेस ने भी पलटवार करते हुए पार्थ पवार को 'अकृतज्ञ बेटा' बताया और उन पर तीखा हमला बोला। पार्टी ने कहा कि जो लोग सत्ता के सामने झुक गए हैं, उन्हें दूसरों पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें - Ashok Kharat Case: महाराष्ट्र के ढोंगी बाबा अशोक खरात पर ED का शिकंजा, धन शोधन का केश दर्ज; जांच हुई तेज


विमान हादसे में अजित पवार का निधन
यह उपचुनाव इसलिए हो रहा है क्योंकि 28 जनवरी को एक विमान हादसे में अजित पवार का निधन हो गया था। इसके बाद 31 जनवरी को सुनेत्रा पवार को महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनाया गया। अब वह इसी सीट से चुनाव लड़कर उनकी राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रही हैं।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed