Karnataka: बंगलूरू के अस्पताल में महिला की कथित रूप से आपत्तिजनक वीडियो बनाने की कोशिश, मामला दर्ज
बंगलूरू के अस्पताल में महिला की कथित रूप से आपत्तिजनक वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, पीड़िता का कहना है कि इस घटना से उसे मानसिक तनाव का सामना करना पड़ना।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू के एक निजी अस्पताल में एक महिला के साथ कथित तौर पर गोपनीयता भंग करने की घटना सामने आई है। पुलिस के अनुसार, 36 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया है कि अस्पताल के एक पुरुष कर्मचारी ने शौचालय के अंदर उसकी गुप्त रूप से तस्वीर लेने या वीडियो बनाने की कोशिश की। जिसके बाद एफआईआर दर्ज की गई है।
तस्वीरें या वीडियो लेने का प्रयास
उन्होंने बताया कि यह घटना 21 मई को सरजापुर रोड स्थित अस्पताल में हुई थी। पुलिस के अनुसार, अपनी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि जब वह शौचालय का उपयोग कर रही थी, तो उसने एक पुरुष कर्मचारी को संदिग्ध रूप से व्यवहार करते हुए देखा। कथित तौर पर अपने मोबाइल फोन से तस्वीरें या वीडियो लेने का प्रयास करते हुए देखा। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसे इस बात का गंभीर संदेह हुआ कि जब वह शौचालय के अंदर थी तब उसने उसकी तस्वीरें या वीडियो बनाए होंगे।
यह भी पढ़ें- Manipur: पुलिस ने सोशल मीडिया से 3200 आपत्तिजनक पोस्ट हटाए, पुलिस को कई सुरक्षा वाहनों की सौगान मिली
मानसिक तनाव का सामना करना पड़ना
जब उसने तुरंत उससे इस बारे में पूछताछ की, तो वह कथित तौर पर मौके से फरार हो गया। शिकायत में उन्होंने आगे कहा कि गर्भवती होने के कारण इस घटना से उन्हें गंभीर मानसिक तनाव, भय और अपमान का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा, 'आरोपी अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए यह शिकायत प्रस्तुत की जा रही है।'
पुलिस ने इन धारा में किया मामला दर्ज
अधिकारी ने बताया कि उनकी शिकायत के आधार पर आरोपी और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 77 (ताक-झांक), 79 (किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से शब्द, हावभाव या कृत्य) और 62 (अपराध करने का प्रयास) के साथ-साथ आईटी अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत वर्थुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें- Supreme Court: UAE की अदालत के 500 करोड़ के आदेश पर जुलाई में सुनवाई करेगा कोर्ट, मामले में मध्यस्थता विफल
उन्होंने कहा कि जांच के दौरान मोबाइल फोन में ऐसी कोई कथित तस्वीरें या वीडियो नहीं मिलीं। उन्होंने आगे कहा, 'हमने इस संबंध में आरोपी और अस्पताल प्रशासन को नोटिस जारी कर दिया है। उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है और आगे की जांच के लिए फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।'