सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Women More Affected by Diseases Than Men in India, Reveals NSSO Health Data

Women Health: पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में बीमारियों का असर ज्यादा, एनएसएसओ रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 15 Jun 2026 06:40 AM IST
विज्ञापन
सार

एनएसएसओ के ताजा स्वास्थ्य आंकड़ों के अनुसार भारत में महिलाएं पुरुषों की तुलना में अधिक बीमारियों से प्रभावित हैं। हड्डी-मांसपेशी, थायरॉयड, हृदय रोग और मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं महिलाओं में ज्यादा पाई गई हैं।

Women More Affected by Diseases Than Men in India, Reveals NSSO Health Data
तनाव, स्ट्रेस - फोटो : Freepik.com
विज्ञापन

विस्तार

भारत में बीमारियों का बोझ लगातार बढ़ रहा है और इसका असर महिलाओं पर पुरुषों की तुलना में अधिक दिखाई दे रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण कार्यालय (एनएसएसओ) के स्वास्थ्य एवं जीवन स्थितियों से जुड़े नवीनतम आंकड़ों के अनुसार महिलाओं में बीमारियों की दर सामान्यतः पुरुषों से अधिक दर्ज की गई है।



विशेष रूप से हड्डी-मांसपेशियों से जुड़ी समस्याएं, उच्च रक्तचाप, थायरॉयड विकार और संक्रमण महिलाओं में ज्यादा पाए गए हैं। वहीं पुरुषों में सीने के दर्द से जुड़े हृदय रोग तथा शारीरिक चोटों के मामले अपेक्षाकृत अधिक दर्ज किए गए हैं। आंकड़े यह भी संकेत देते हैं कि बढ़ती बीमारियां केवल स्वास्थ्य का नहीं बल्कि महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक और कार्यक्षमता से जुड़ा गंभीर मुद्दा बनती जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार सर्वेक्षण से पहले के 15 दिनों के भीतर बीमारी दर्ज कराने वालों की संख्या महिलाओं में पुरुषों की तुलना में काफी अधिक रही। प्रति एक लाख आबादी पर पुरुषों में कुल 13,504 बीमारी के मामले दर्ज किए गए, जबकि महिलाओं में यह संख्या 17,006 रही। यह अंतर दर्शाता है कि महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना अपेक्षाकृत अधिक करना पड़ रहा है। बीमारियों की प्रमुख श्रेणियों में हृदय रोग के 3,523 मामले पुरुषों और 4,273 मामले महिलाओं में दर्ज हुए।
विज्ञापन


मानसिक स्वास्थ्य के मोर्चे पर भी महिलाओं पर अधिक दबाव
मानसिक एवं न्यूरोलॉजिकल रोगों के आंकड़े भी चिंता बढ़ाने वाले हैं। अवसाद, तनाव, चिंता और तंत्रिका तंत्र से जुड़ी कई समस्याएं महिलाओं में पुरुषों की तुलना में अधिक दर्ज हुईं। मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार घरेलू जिम्मेदारियों, कार्यस्थल के दबाव, देखभाल की भूमिका और सामाजिक अपेक्षाओं का संयुक्त प्रभाव महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।

श्वसन रोगों में पुरुषों और महिलाओं में अंतर बहुत कम
श्वसन रोगों के मामलों में पुरुषों और महिलाओं के बीच अंतर बहुत कम दिखाई दिया। ऊपरी श्वसन तंत्र संक्रमण, सर्दी-जुकाम और गले की समस्याओं जैसे रोग दोनों वर्गों में लगभग समान स्तर पर दर्ज किए गए। इससे संकेत मिलता है कि कुछ संक्रामक और मौसमी बीमारियां लिंग के आधार पर बहुत अधिक भिन्नता नहीं दिखातीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed