{"_id":"5d178f188ebc3e3ca305b084","slug":"younger-brother-killed-his-elder-brother-for-stopped-playing-pubg","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र : पबजी खेलने से रोका तो छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र : पबजी खेलने से रोका तो छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या
Sat, 29 Jun 2019 09:47 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 29 Jun 2019 09:47 PM IST
विज्ञापन
PUBG MOBILE (सांकेतिक)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में 15 वर्षीय एक किशोर ने अपने मोबाइल पर पबजी गेम खेलने को लेकर डांटने पर अपने बड़े भाई की कथित तौर पर हत्या कर दी। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ममता डिसूजा ने बताया कि पीड़ित मोहम्मद शेख(19) ने आज सुबह जब छोटे भाई को अपने मोबाइल फोन पर पबजी खेलने से मना किया तो वह क्रोधित हो गया।
विज्ञापन
डिसूजा ने बताया कि किशोर ने अपने भाई का सिर कथित तौर पर दीवार पर दे मारा और उस पर लगातार कैंची से हमला किया। शेख को सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डिसूजा ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या के लिए दंड) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन