फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   hrithik roshan too shoot his movie parts of super 30 at this beautiful location

'Super 30' के लिए इस खूबसूरत लोकेशन पर शूट करने आएंगे रितिक

Tue, 13 Feb 2018 02:50 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 13 Feb 2018 02:50 PM IST
विज्ञापन
hrithik roshan too shoot his movie parts of super 30 at this beautiful location
super 30 - फोटो : अमर उजाला
रितिक रोशन स्टारर 'सुपर 30' की शूटिंग जोर-शोर से चल रही है। इस दौरान कुछ सीन एक बेहद ही खूबसूरत जगह पर शूट किए जाएंगे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बिहार के फेमस आईआईटी कोचिंग संचालक आनंद कुमार पर बन रही उनकी बायोपिक 'सुपर 30' के कुछ सीन राजस्थान के सांभरलेक की बेहद ही खूबसूरत लोकेशन पर फिल्माए जाएंगे। फिलहाल वाराणसी में फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इसके बाद 18 फरवरी से राजस्थान के सांभर में इसकी शूटिंग शुरू होगी।

जयपुर से करीब 70 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सांभरलेक में फिल्म की शूटिंग को लेकर सैट तैयार कर लिया गया है।

फिल्माए जाएंगे कुछ इस तरह के शॉट्स

hrithik roshan too shoot his movie parts of super 30 at this beautiful location
super 30 - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार सांभर में फिल्म की शूटिंग के दौरान सबसे पहले रितिक पर सिंगल शॉट्स फिल्माए जाएंगे। साथ ही एक सीन उनकी हीरोइन के साथ शूट किया जाएगा।

रितिक के अलावा इस फिल्म में उनके भाई की भूमिका निभाने जा रहे प्रणव कुमार के रूप में नंदीश संधू के भी कुछ सीन यहां फिल्माए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed