फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Panchayat and local body elections jaipur jodhpur six municipal corporations election schedule released

किस शहर में कब होगा नगर निगम चुनाव?: आयोग ने जारी किया शेड्यूल, जयपुर-जोधपुर समेत 6 निगमों की तारीख सबसे अलग

Thu, 20 Aug 2026 07:11 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 20 Aug 2026 07:11 AM IST
सार

Panchayat and local Body Elections: राजस्थान में नगर निकाय चुनाव 2026 दो चरणों में होंगे। जयपुर, जोधपुर, कोटा, बीकानेर, उदयपुर और अजमेर में 11 सितंबर को मतदान होगा। भरतपुर, अलवर, भीलवाड़ा और पाली में 9 सितंबर को वोट डाले जाएंगे। मतगणना 14 सितंबर को होगी।

विज्ञापन
Panchayat and local body elections jaipur jodhpur six municipal corporations election schedule released
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान ने नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। प्रदेश के प्रमुख 10 जिलों जयपुर, जोधपुर, कोटा, बीकानेर, उदयपुर, अजमेर, भरतपुर, अलवर, भीलवाड़ा और पाली के नगरीय निकाय चुनाव दो चरणों में होंगे। खास बात यह है कि इन जिलों के प्रमुख नगर निगमों में मतदान एक ही दिन नहीं होगा। चार जिलों में नगर निगम का चुनाव पहले चरण में, जबकि छह जिलों में दूसरे चरण में होगा।

विज्ञापन

दूसरे चरण में इन 6 नगर निगमों में मतदान
जयपुर, जोधपुर, कोटा, बीकानेर, उदयपुर और अजमेर के नगर निगमों में मतदान 11 सितंबर 2026, शुक्रवार को होगा।

जिला

नगर निगम

वार्ड

जयपुर

नगर निगम जयपुर

150

जोधपुर

नगर निगम जोधपुर

100

कोटा

नगर निगम कोटा

100

बीकानेर

नगर निगम बीकानेर

80

उदयपुर

नगर निगम उदयपुर

80

अजमेर

नगर निगम अजमेर

80

इन जिलों की छोटी नगरपालिकाओं में मतदान पहले चरण में 9 सितंबर को होगा। उदाहरण के लिए जयपुर जिले में शाहपुरा, चौमूं, बगरू, चाकसू, जोबनेर, फुलेरा और सांभर समेत 18 नगरपालिकाओं के 540 वार्ड में 9 सितंबर को मतदान होगा, जबकि जयपुर नगर निगम के 150 वार्ड में 11 सितंबर को वोट डाले जाएंगे।

विज्ञापन

अजमेर जिले में पीसांगन, नसीराबाद, केकड़ी, सरवाड़, टाटोटी और सावर नगरपालिकाओं में पहले चरण में मतदान होगा। वहीं अजमेर नगर निगम के साथ किशनगढ़ और पुष्कर में दूसरे चरण में मतदान कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले चरण में इन 4 नगर निगमों में मतदान

भरतपुर, अलवर, भीलवाड़ा और पाली के नगर निगमों में मतदान 9 सितंबर 2026, बुधवार को होगा।

जिला

नगरीय निकाय

वार्ड

भरतपुर

नगर निगम भरतपुर

65

अलवर

नगर निगम अलवर

65

भीलवाड़ा

नगर निगम भीलवाड़ा

70

पाली

नगर निगम पाली

65

इन जिलों की अन्य नगरपालिकाओं में दूसरे चरण में मतदान होगा। भरतपुर जिले में नगर निगम भरतपुर, भुसावर और रूपवास में 9 सितंबर को मतदान होगा, जबकि वैर, बयाना, नदबई और उच्चैन में 11 सितंबर को वोट डाले जाएंगे। इसी तरह अलवर नगर निगम में पहले चरण में मतदान होगा, जबकि कठूमर, खेरली, थानागाजी, राजगढ़, लक्ष्मणगढ़, गोविंदगढ़-रामबास और बर्डोदामेव समेत अन्य नगरपालिकाओं में दूसरे चरण में मतदान कराया जाएगा।


पढ़ें: RAS अधिकारियों की तबादला सूची जारी, जयपुर में दो उपायुक्त बदले; दौसा-भरतपुर में पुराने अफसर बरकरार

चुनाव कार्यक्रम की प्रमुख तारीखें
लोक सूचना जारी करने की तारीख 27 अगस्त 2026 है। नामांकन की अंतिम तारीख 31 अगस्त होगी। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 1 सितंबर को होगी। नाम वापसी 3 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक की जा सकेगी। चुनाव चिन्हों का आवंटन 4 सितंबर को होगा। पहले चरण में 9 सितंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। दूसरे चरण में 11 सितंबर को इसी समयावधि में वोट डाले जाएंगे। सभी निकायों की मतगणना 14 सितंबर 2026, सोमवार को होगी।

10 जिलों में निकायवार चुनाव कार्यक्रम

जयपुर: पहले चरण में 18 नगरपालिकाओं के 540 वार्ड में मतदान होगा। दूसरे चरण में नगर निगम जयपुर के 150 वार्ड में मतदान होगा।

जोधपुर: पहले चरण में बालेसरसत्ता, भोपालगढ़, बिलाड़ा, मथानिया, तिवरी और पीपाड़सिटी के 175 वार्ड में मतदान होगा। दूसरे चरण में नगर निगम जोधपुर के 100 वार्ड में वोटिंग होगी।

कोटा: पहले चरण में रामगंजमंडी, सुकेत, सांगोद, इटावा और सुल्तानपुर के 160 वार्ड में मतदान होगा। दूसरे चरण में नगर निगम कोटा के 100 वार्ड में वोट डाले जाएंगे।

बीकानेर: पहले चरण में खाजूवाला, नोखा, देशनोक, लूणकरणसर, श्रीडूंगरगढ़ और नापासर के 190 वार्ड में मतदान होगा। दूसरे चरण में नगर निगम बीकानेर के 80 वार्ड में वोटिंग होगी।

उदयपुर: पहले चरण में भींडर, वल्लभनगर और फतहनगर-सनवाड़ के 70 वार्ड में मतदान होगा। दूसरे चरण में नगर निगम उदयपुर, कानोड़ और मावली के कुल 120 वार्ड में मतदान कराया जाएगा।

अजमेर: पहले चरण में पीसांगन, नसीराबाद, केकड़ी, सरवाड़, टाटोटी और सावर के 150 वार्ड में मतदान होगा। दूसरे चरण में नगर निगम अजमेर, नगर परिषद किशनगढ़ और पुष्कर के 165 वार्ड में वोट डाले जाएंगे।

भरतपुर: पहले चरण में नगर निगम भरतपुर, भुसावर और रूपवास के 115 वार्ड में मतदान होगा। दूसरे चरण में वैर, बयाना, नदबई और उच्चैन के 120 वार्ड में वोटिंग होगी।

अलवर: पहले चरण में नगर निगम अलवर, रामगढ़, नौगांव, मालाखेड़ा और बहादुरपुर के 165 वार्ड में मतदान होगा। दूसरे चरण में कठूमर, खेरली, थानागाजी, राजगढ़, लक्ष्मणगढ़, गोविंदगढ़-रामबास और बर्डोदामेव के 185 वार्ड में मतदान होगा।

भीलवाड़ा: पहले चरण में नगर निगम भीलवाड़ा और बीगोद के 95 वार्ड में मतदान होगा। दूसरे चरण में आसींद, गुलाबपुरा, गंगापुर, हमीरगढ़, बनेड़ा, शाहपुरा, जहाजपुर, मांडलगढ़ और बिजोलिया के 230 वार्ड में वोट डाले जाएंगे।

पाली: पहले चरण में सोजत रोड, सोजत सिटी, नगर निगम पाली, रानीखुर्द और मारवाड़ जंक्शन के 175 वार्ड में मतदान होगा। दूसरे चरण में बाली, खुडाला-फालना, सांडेराव, सुमेरपुर और तख्तगढ़ के 145 वार्ड में मतदान होगा।

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। यह मतगणना तक प्रभावी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed