{"_id":"6ae4fb20e6326df6630009c3","slug":"srinagar-jammu-kashmir-tourism-department-participate-mumbai-programme-srinagar-news-c-264-1-sr31001-117805-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: मुंबई में जम्मू-कश्मीर पर्यटन विभाग की प्रभावी प्रस्तुति, पर्यटन स्थलों को मिली सराहना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: मुंबई में जम्मू-कश्मीर पर्यटन विभाग की प्रभावी प्रस्तुति, पर्यटन स्थलों को मिली सराहना
विज्ञापन
आईआईटीएम मुंबई में जेके टूरिज्म का कार्यक्रम। स्रोत आयोजक
श्रीनगर। इंडिया इंटरनेशनल ट्रैवल मार्ट (आईआईटीएम) मुंबई-2026 की शुरुआत ''द क्लब मुंबई'' में एक अभिनव बी2बी नेटवर्किंग संध्या के साथ हुई। इसमें जम्मू-कश्मीर पर्यटन विभाग ने बेहद प्रभावी प्रस्तुति दी। इस दौरान कश्मीर के पर्यटन स्थलों और आयोजनों को सराहना मिली।
इस अवसर पर पर्यटन कश्मीर के संयुक्त निदेशक वसीम राजा और सुरिंसर मानसर विकास प्राधिकरण के सीईओ विवेक पुरी ने राज्य के पर्यटन परिदृश्य को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। प्रस्तुति के दौरान जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध स्थलों के साथ-साथ अनदेखे व ऑफ-बीट गंतव्यों को प्रमुखता से रेखांकित किया गया। इसके अतिरिक्त हाल ही में सफलतापूर्वक आयोजित ''कश्मीर मैराथन'' जैसे बड़े आयोजनों की उपलब्धियों को भी साझा किया गया।
इस प्रस्तुति ने ट्रैवल ट्रेड से जुड़े पेशेवरों के बीच खासा उत्साह पैदा किया और उन्होंने इस संबंध में कई सवाल, सुझाव और महत्वपूर्ण इनपुट साझा किए। पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने उपस्थित प्रतिनिधियों के सभी प्रश्नों के विस्तृत उत्तर दिए और जम्मू-कश्मीर में उपलब्ध विविध पर्यटन अनुभवों, नए गंतव्यों और व्यावसायिक अवसरों की जानकारी दी। संवाद