{"_id":"6aea472de20071919f0f2d52","slug":"srinagar-mohd-owas-bhat-cds-exam-got-107-rank-pulwama-srinagar-news-c-10-1-agr1010-1055775-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: साढ़े चार साल के संघर्ष और दो असफलताओं के बाद पुलवामा के ओवैस ने सीडीएस में हासिल की 107 रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: साढ़े चार साल के संघर्ष और दो असफलताओं के बाद पुलवामा के ओवैस ने सीडीएस में हासिल की 107 रैंक
विज्ञापन
पुलवामा के ओवैस
- महंगी कोचिंग छोड़ एआई और माता-पिता को दिया सफलता का श्रेय
संवाद न्यूज एजेंसी
पुलवामा। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के डांगरपोरा निवासी मोहम्मद ओवैस भट ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 107 हासिल कर पूरे जम्मू-कश्मीर का मान बढ़ाया है। साढ़े चार साल के कड़े संघर्ष और शुरुआती दो असफलताओं के बाद अपने तीसरे प्रयास में यह मुकाम हासिल करने वाले ओवैस घाटी के युवाओं के लिए एक नई मिसाल बनकर उभरे हैं।
सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए ओवैस ने कहा कि यह साढ़े चार साल की लंबी और चुनौतीपूर्ण तपस्या का फल है। उन्होंने बताया कि असफलता के दिनों में जो सपना उन्होंने देखा था, ईश्वर की कृपा से आज वह ऑल इंडिया 107वीं रैंक के साथ सच साबित हुआ है।
ओवैस ने कहा कि कश्मीर में रक्षा परीक्षाओं और सेना में कॅरिअर विकल्पों को लेकर जागरूकता बेहद कम है। उन्होंने रेखांकित किया कि स्थानीय स्तर पर युवाओं को अक्सर सेना और अर्धसैनिक बलों (जैसे सीआरपीएफ) के बीच का अंतर तक नहीं पता होता।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि नीट, जेईई या सिविल सेवा से इतर भी यूपीएससी की ओर से एनडीए, सीडीएस और सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट जैसी कई प्रतिष्ठित परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं, लेकिन स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में इस दिशा में करियर मार्गदर्शन की कमी है। खुद उन्हें भी इस परीक्षा की जानकारी अपने एक कजिन के जरिए मिली थी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सेना में करियर के लिए मानसिक और शारीरिक स्टेमिना जरूरी है, जिसके लिए युवाओं को अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलना होगा।
एसएसबी में परखी जाती है परवरिश और नैतिक मूल्य
अपनी सफलता का श्रेय ईश्वर और अपने माता-पिता को देते हुए ओवैस ने कहा कि परिवार के नैतिक और वित्तीय सहयोग के बिना यह सफर नामुमकिन था। उन्होंने स्पष्ट किया कि सेना का सर्विस सिलेक्शन बोर्ड इंटरव्यू केवल बौद्धिक क्षमता का नहीं, बल्कि उम्मीदवार के चरित्र, परवरिश और नैतिक मूल्यों का परीक्षण करता है। इसमें मां की परवरिश की भूमिका सबसे अहम होती है। उन्होंने अपने स्वर्गीय दादा हाजी अब्दुल मजीद भट साहब को भी याद किया, जिन्होंने उन्हें नैतिक आचरण की सीख दी जो एसएसबी में उनके बहुत काम आई।
ढाई लाख की कोचिंग के बजाय 399 रुपये के एआई से की सटीक तैयारी
ओवैस की तैयारी का सबसे अनूठा पहलू आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का प्रभावी उपयोग रहा। उन्होंने लाखों रुपये की महंगी कोचिंग लेने के बजाय आधुनिक तकनीक का सहारा लिया। उन्होंने महंगे कोचिंग संस्थानों में ढाई लाख रुपये खर्च करने के बजाय 399 रुपये का चैटजीपीटी का पेड सब्सक्रिप्शन लिया। वे एआई टूल में पूरा सिलेबस डालकर पिछले वर्षों के पेपर पैटर्न और ट्रेंड्स का विश्लेषण करवाते थे। एआई की मदद से उन्होंने परीक्षा के ट्रेंड को पहले ही समझ लिया और लगभग 20 से 40 संभावित प्रश्नों का सटीक अनुमान लगाने में सफल रहे। उन्होंने रक्षा परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को संदेश दिया कि सफलता के लिए लाखों रुपये फूंकने की कोई जरूरत नहीं है। यूट्यूब के मुफ्त लेक्चर्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे आधुनिक टूल्स का सही इस्तेमाल कर महज 4,000 रुपये के खर्च में भी घर बैठे उत्कृष्टता हासिल की जा सकती है।