{"_id":"6aeb9e29e63da0dcff0efa3c","slug":"srinagar-shri-durgeshwari-temple-after-35-years-re-modification-srinagar-news-c-10-1-jmu1063-1056567-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: 35 वर्ष बाद 700 साल पुराने मंदिर को नया जीवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: 35 वर्ष बाद 700 साल पुराने मंदिर को नया जीवन
विज्ञापन
श्रीनगर का 700 साल पुराना दुर्गेश्वरी मंदिर जीर्णोद्धार के बाद। संवाद
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। वक्त के साथ इमारतें भले ही खंडहर में तब्दील हो जाएं, लेकिन उनसे जुड़ी यादें और आस्था कभी खत्म नहीं होतीं। श्रीनगर के डाउनटाउन स्थित बाना मोहल्ले में करीब 35 साल से वीरान पड़े 700 साल पुराने दुर्गेश्वरी मंदिर की कहानी भी कुछ ऐसी ही है।
कश्मीर से विस्थापित होकर जम्मू में रह रहे एक कश्मीरी पंडित के बचपन की यादों ने इस ऐतिहासिक मंदिर को फिर से संवारने की उम्मीद जगा दी है। मंदिर की बदहाली देखकर विचलित हुए शशि टिक्कू ने अपने दम पर इसके जीर्णोद्धार का बीड़ा उठाया तो उन्हें अकेला नहीं रहना पड़ा। मंदिर के ठीक बगल में रहने वाले मुस्लिम पड़ोसी और स्थानीय मस्जिद कमेटी भी उनके साथ खड़ी हो गई। अब जिला प्रशासन ने भी मंदिर के समग्र विकास के लिए डीपीआर तैयार कराने का भरोसा दिया है।
बाना मोहल्ला (फतेह कदल-ख्वाजा बाजार) स्थित यह मंदिर अपनी विशिष्ट अष्टकोणीय वास्तुकला के लिए जाना जाता है। स्थानीय मान्यताओं और इतिहास संबंधी जानकारियों के अनुसार इसका निर्माण सुल्तान जैन-उल-आबिदीन के दौर के आसपास का माना जाता है। मंदिर में माता दुर्गा के साथ प्राचीन शिवलिंग भी स्थापित है। शशि टिक्कू के अनुसार, इसका मूल नाम दुर्गेश्वरी मंदिर है। बच्चों के लिए एनके स्कूल यानी पाठशाला संचालित होने के कारण यह दुर्गा पाठशाला मंदिर के नाम से भी पहचाना जाने लगा।