Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Two Arrested, Drug Smuggling, Anantnag

Srinagar News: अनंतनाग में नशा तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
Srinagar, Two Arrested, Drug Smuggling, Anantnag
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अनंतनाग। नशे के खिलाफ जारी अभियान के तहत अनंतनाग पुलिस ने अलग-अलग जगह कार्रवाई करते हुए नशा तस्करी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से प्रतिबंधित नशीले पदार्थ बरामद किए हैं।
पहली कार्रवाई में थाना पहलगाम की पुलिस टीम ने होखर बटकूट इलाके में नाका चेकिंग के दौरान नजीर अहमद चेची निवासी गुजरां बटकूट को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके कब्जे से करीब तीन किलो भांग का चूरा बरामद हुआ। इस संबंध में थाना पहलगाम में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

दूसरी कार्रवाई में थाना मट्टन की पुलिस टीम ने बुरहान शेराज भट निवासी अकूरा को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से करीब 19.6 ग्राम चरस बरामद की गई। इस मामले में पुलिस थाना मट्टन में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed