Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: अधिकारियों व जवानों ने लगाई दौड़, ली एकता की शपथ

विज्ञापन
jammu kashmir news
रियासी में रन फार यूनिटी में भाग लेते अधिकारी। - फोटो : reasi news
रियासी। 126वीं वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल बिड्डा की तरफ से शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर वाहिनी के कमांडेंट मनोज वर्मा के नेतृत्व में अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ ली गई। शपथ के दौरान सभी कार्मिको ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा को बनाए रखने तथा देशवासियों के बीच आपसी भाईचारे, सद्भाव एवं एकजुटता की भावना को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत ''''''''रन फॉर यूनिटी'''''''' का भी आयोजन किया गया। इसमें वाहिनी के अधिकारियों एवं जवानों ने भाग लिया। इस दौड़ का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं आपसी सद्भाव का संदेश जन-जन तक पहुंचाना तथा सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान को स्मरण करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed