सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   rape, accused arrest

Udhampur News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

विज्ञापन
rape, accused arrest
web -
विज्ञापन
डोडा। पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को वारदात के कुछ ही घंटे के भीतर काबू कर लिया है। उसकी पहचान उमेश सिंह निवासी मौरावां,उन्नाव (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
Trending Videos

शिकायत के अनुसार मूल रूप से बिहार के रहने वाले व्यक्ति ने आरोप लगाया कि उनकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ उमेश सिंह ने न्यू बस स्टैंड स्थित कमरे में दुष्कर्म किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए डोडा थाने में एफआईआर दर्ज की गई। कुछ ही घंटों के बाद एसएचओ के नेतृत्व में टीम ने जाल बिछाकर आरोपी उमेश सिंह को उसके ठिकाने से दबोच लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और कानूनी औपचारिकताएं पूरी का जा रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed