सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ex-Union minister Yashwant Sinha likely to float political party

Politics: झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले यशवंत सिन्हा बना सकते हैं नई पार्टी, अटल विचार मंच हो सकता है नाम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Mon, 26 Aug 2024 07:08 PM IST
विज्ञापन
सार

Politics: पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले एक नए राजनीतिक दल का गठन कर सकते हैं। उन्होंने रविवार की शाम हजारीबाग के अटल सेवा केंद्र में अपने समर्थकों के साथ बैठक के दौरान नई पार्टी बनाने के प्रस्ताव पर चर्चा की है।

Ex-Union minister Yashwant Sinha likely to float political party
झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले यशवंत सिन्हा बना सकते हैं नई पार्टी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

झारखंड में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, इससे पहले जहां झारखंड मुक्ति मोर्चा से खफा होकर पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने नई राजनीतिक पार्टी बनाने का एलान किया है। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा भी राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले अपनी नई पार्टी बना सकते हैं।
Trending Videos


अटल विचार मंच हो सकता है नाम
सोमवार को दिल्ली रवाना होने से पहले यशवंत सिन्हा ने पत्रकारों से कहा कि समाज के तमाम वर्गों से परामर्श के बाद जल्द ही अटल विचार मंच (एवीएम) के गठन पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। वहीं इससे पहले रविवार को आयोजित हुई बैठक की अध्यक्षता भाजपा के पूर्व कार्यकारी सदस्य और पूर्व भाजपा सांसद जयंत सिन्हा के प्रतिनिधि सुरेंद्र कुमार सिन्हा ने की और इसमें जयंत सिन्हा और यशवंत सिन्हा दोनों के समर्थक शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अटल बिहारी वाजपेयी के सिद्धांतों का करेंगे पालन!
जानकारी के मुताबिक दोनों नेताओं के समर्थकों ने नई पार्टी के प्रति उत्साह व्यक्त किया और इसे झारखंड के मतदाताओं के लिए एक संभावित विकल्प के रूप में देखा। इस बैठक में मौजूद एक समर्थक ने बताया कि यशवंत सिन्हा ने पार्टी का नाम अटल विचार मंच प्रस्तावित किया, जो दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सिद्धांतों का पालन करेगा।

लगातार तीन बार हजारीबाग से सांसद रह चुके हैं यशवंत सिन्हा
बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे यशवंत सिन्हा ने 1998, 1999 और 2009 में हजारीबाग लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की थी। 2004 में वे सीपीआई उम्मीदवार भुवनेश्वर मेहता से हार गए थे। वहीं 2014 में, भाजपा ने उनके सबसे बड़े बेटे जयंत सिन्हा को हजारीबाग सीट के लिए नामित किया। हालांकि, हाल के लोकसभा चुनावों में जयंत सिन्हा की जगह मनीष जायसवाल ने चुनाव लड़ा और 2.76 लाख वोटों के अंतर से जीत हासिल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed