सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand CM Champai Soren Strong Rural Economy Ex CM Hemant Soren Policy

Jharkhand Economy: CM चंपई सोरेन बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत बनाएंगे; हेमंत की नीतियों पर जारी रहेगा काम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सरायकेला / रांची Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 15 Feb 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
सार

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा, उनकी सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि वह पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की नीतियों को आगे बढ़ाएंगे।

Jharkhand CM Champai Soren Strong Rural Economy Ex CM Hemant Soren Policy
हेमंत सोरेन और चंपई सोरेन (फाइल) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने बड़ा बयान दिया है। बुधवार को सीएम ने कहा कि वे पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के कार्यकाल में बनीं कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य में बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
Trending Videos


सरायकेला-खरसावां जिले में अपने पैतृक गांव झिलिंगोरा पहुंचने के तुरंत बाद सीएम चंपई सोरेन ने कहा, पूर्व सीएम हेमंत के कार्यकाल में बनीं नीतियों और कल्याणकारी योजनाओं को और अधिक प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा। उन्होंने राज्य में आर्थिक, सामाजिक, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रों को मजबूत करने की जरूरत पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, झारखंड में प्रचुर मात्रा में खनिज भंडार हैं। दुर्भाग्य से, राज्य के लोग ऐसे लाभों से वंचित हैं। सीएम ने लोगों को सड़क, बिजली और पानी जैसे बुनियादी ढांचे में सुधार का भरोसा भी दिलाया। उन्होंने कहा कि औद्योगिक मोर्चे पर अधिक प्रोत्साहन दिया जाएगा।

सीएम चंपई सोरेन ने कहा, झारखंड में निजी कंपनियों और संस्थानों को स्थानीय लोगों के लिए 75 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करना चाहिए। गौरतलब है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था। जमीन घोटाला मामले में कार्रवाई से पहले हेमंत सोरेन ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed