सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Rajya Sabha Polls NDA Gears Up for Parimal Nathwani as Cross-Voting Rumors Fly

Jharkhand: राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी के लिए NDA ने बिछाई रणनीतिक बिसात, क्रॉस वोटिंग की चर्चाएं तेज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Tue, 16 Jun 2026 08:10 AM IST
विज्ञापन
सार

झारखंड राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मियां चरम पर हैं। एनडीए ने अपने प्रत्याशी परिमल नाथवानी के समर्थन में रणनीतिक बैठक कर चुनावी गणित साधने की कोशिश की है। वहीं, विपक्षी खेमे के विधायकों के संभावित क्रॉस वोटिंग की चर्चाओं ने मुकाबले को और रोचक बना दिया है।

Jharkhand Rajya Sabha Polls NDA Gears Up for Parimal Nathwani as Cross-Voting Rumors Fly
एनडीए विधायक दल की बैठक में शामिल विधायक - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

झारखंड राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। सोमवार देर शाम प्रदेश भाजपा कार्यालय में एनडीए विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य एनडीए समर्थित प्रत्याशी और उद्योगपति परिमल नाथवानी की जीत सुनिश्चित करने तथा गठबंधन के विधायकों को एकजुट रखने की रणनीति तैयार करना था।


मतदान की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई
बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल, प्रत्याशी परिमल नाथवानी समेत एनडीए के सभी विधायक मौजूद रहे। नेताओं ने चुनावी गणित और मतदान की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनडीए को चार अतिरिक्त वोट की जरूरत
वर्तमान संख्या बल के अनुसार राज्यसभा चुनाव में एनडीए के पास 24 वोट हैं, जबकि जीत के लिए उसे चार अतिरिक्त मतों की आवश्यकता होगी। ऐसे में चुनावी मुकाबले में क्रॉस वोटिंग और अंतरात्मा के आधार पर मतदान की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भरोसा जताते हुए कहा कि कई विधायक अपनी अंतरात्मा की आवाज पर एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करेंगे। उनके इस बयान को राजनीतिक हलकों में महागठबंधन के भीतर संभावित सेंध और क्रॉस वोटिंग की संभावना से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Jharkhand: हेमंत कैबिनेट का बड़ा फैसला, 162 करोड़ की सड़कें मंजूर; इन 23 प्रस्तावों पर भी लगी मुहर

दिलचस्प होगा मुकाबला
झारखंड की राजनीति में राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग और हॉर्स ट्रेडिंग के आरोपों का इतिहास भी रहा है, जिससे इस बार का चुनाव और दिलचस्प बन गया है।

बैठक के बाद भाजपा के मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल ने मीडिया से कहा कि एनडीए के सभी विधायक पूरी तरह एकजुट हैं और परिमल नाथवानी की जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीति तैयार की गई है। उन्होंने दावा किया कि राज्य के सभी 81 विधायक मतदाता हैं और कई विधायक अंतरात्मा की आवाज पर नाथवानी के पक्ष में मतदान करेंगे। जायसवाल ने विश्वास जताया कि एनडीए प्रत्याशी की जीत तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed