फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   JPSC-JSSC Student Protest Day 23 Govt Not Serious Despite Critical Situation Says Fasting Aspirant

JPSC-JSSC: 23वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर बैठे प्रेम बोले- 'हालात गंभीर, सरकार नहीं'

Sun, 16 Aug 2026 07:16 AM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: हिमांशु सिंह बघेल Updated Sun, 16 Aug 2026 07:16 AM IST
सार

झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी की अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 23वें दिन भी जारी है। भूख हड़ताल के 13वें दिन प्रेम नायक ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए और अपनी बिगड़ती तबीयत की जानकारी दी। छात्रों में आगे की रणनीति को लेकर भी चर्चा जारी है।

विज्ञापन
JPSC-JSSC Student Protest Day 23 Govt Not Serious Despite Critical Situation Says Fasting Aspirant
रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहा विरोध प्रदर्शन जारी - फोटो : ANI

विस्तार

झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी में अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहा विरोध प्रदर्शन रविवार को 23वें दिन पहुंच गया। वहीं, छात्रों की भूख हड़ताल का भी आज 13वां दिन है।
विज्ञापन


भूख हड़ताल पर बैठे छात्र प्रदर्शनकारी प्रेम नायक ने सरकार पर आंदोलन को लेकर गंभीर नहीं होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उनकी तबीयत लगातार बिगड़ रही है और अब स्थिति गंभीर हो गई है। प्रेम नायक के मुताबिक, उन्हें कल से बुखार है। इलाज के लिए ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने जाने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


'मुझे नहीं लगता कि वह ज्यादा दिन जिंदा रह पाएंगे'
प्रेम नायक ने कहा कि सरकार आंदोलन को खत्म करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने दावा किया कि देवेंद्र नाथ महतो को इलाज के लिए ले जाया गया है और उन्हें वापस आंदोलन स्थल पर आने की अनुमति नहीं दी जा रही है। उनके अनुसार, इसका उद्देश्य आंदोलन को कमजोर करना है। उन्होंने कहा कि उनकी हालत गंभीर है और उन्हें नहीं लगता कि वह ज्यादा समय तक जीवित रह पाएंगे। प्रेम नायक ने सरकार से छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


CM आवास घेराव पर चर्चा, 'जेल भरो आंदोलन' का सुझाव
प्रदर्शनकारी छात्र ने बताया कि मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने को लेकर छात्रों के बीच चर्चा चल रही है, हालांकि अभी इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। उन्होंने अपनी राय रखते हुए कहा कि मुख्यमंत्री आवास के घेराव की बजाय 'जेल भरो आंदोलन' ज्यादा प्रभावी विकल्प हो सकता है। प्रेम नायक ने स्कूल-कॉलेज बंद कराने के विकल्प पर भी विचार करने की बात कही। उन्होंने कहा कि आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए इन दोनों विकल्पों पर गंभीरता से विचार किया जा सकता है।


ये भी पढ़ें-  झारखंड: सीएम हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग, छात्रों ने कांग्रेस से झामुमो सरकार से समर्थन वापस लेने को कहा

जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जारी है प्रदर्शन
जेपीएससी-जेएसएससी की अनियमितताओं के खिलाफ छात्र लगातार जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में धरना और प्रदर्शन कर रहे हैं। आंदोलनकारी छात्र परीक्षा प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों की जांच और अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सरकार पर दबाव बना रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने आंदोलन को आगे भी जारी रखने का संकेत दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed