{"_id":"6a80780253b874da6208f5ff","slug":"jpsc-jssc-student-protest-22nd-day-cbi-inquiry-cm-residence-gherao-warning-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड परीक्षा विवाद: 22वें दिन भी छात्रों का सत्याग्रह जारी, तिरंगा यात्रा के बाद CM आवास के घेराव की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड परीक्षा विवाद: 22वें दिन भी छात्रों का सत्याग्रह जारी, तिरंगा यात्रा के बाद CM आवास के घेराव की चेतावनी
Sat, 15 Aug 2026 08:01 PM IST
राँची ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रांची
Published by: राँची ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 08:01 PM IST
सार
झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का सत्याग्रह शनिवार को 22वें दिन भी जारी रहा। स्वतंत्रता दिवस पर छात्रों ने तिरंगा फहराकर यात्रा निकाली और सीबीआई जांच की मांग दोहराई। मांगें नहीं माने जाने पर सीएम आवास के घेराव की चेतावनी दी।
विज्ञापन
रांची में छात्रों का आंदोलन शनिवार को 22वें दिन भी जारी रहा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितता और धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन शनिवार को 22वें दिन भी जारी रहा। रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में बड़ी संख्या में आंदोलनकारी छात्र सत्याग्रह पर डटे हुए हैं। छात्रों की प्रमुख मांग जेपीएससी-जेएसएससी में व्यापक सुधार के साथ पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की है।
सीबीआई जांच की मांग पर फंसी बात
छात्रों का कहना है कि राज्य सरकार ने जेपीएससी के चेयरमैन एल. खियांगते समेत आयोग के सभी सदस्यों को हटा दिया है। वहीं, मामले की जांच सीआईडी द्वारा की जा रही है और कई लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। इसके बावजूद आंदोलनकारी छात्र सरकार की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि जब तक पूरे मामले की सीबीआई जांच नहीं कराई जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आंदोलन स्थल पर छात्रों ने तिरंगा फहराया और इसके बाद भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। छात्रों ने कहा कि पिछले 22 दिनों से वे गांधीवादी तरीके से सत्याग्रह कर रहे हैं और शांतिपूर्ण आंदोलन के जरिए अपनी मांग सरकार तक पहुंचा रहे हैं।
ये भी पढ़ें- बिहार: झंडा फहराने के बहाने घर से बुलाया, जुल्मी मुखिया के भांजे ने युवक की गोली मारकर की हत्या; दहशत का माहौल
आंदोलन को और व्यापक करने की दी चेतावनी
आंदोलनकारी छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं करती है तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। छात्रों का आरोप है कि सरकार के मन में यदि कोई खोट नहीं है तो वह सीबीआई जांच से पीछे क्यों हट रही है।
ये भी पढ़ें- झारखंड: लातेहार में भीषण हादसे से मचा कोहराम, कंटेनर के नीचे दबे टेंपो-बाइक; छह लोगों की मौत व एक घायल
छात्रों ने कहा कि सरकार ने उनकी मांग नहीं मानी तो जल्द ही सीएम आवास का घेराव किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल आंदोलन शांतिपूर्ण है, लेकिन मांगों की अनदेखी जारी रही तो आंदोलन का स्वरूप और उग्र हो सकता है।