फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand latehar-container-accident-tempo-bike-rescue-hydra-many-injured And Deaths of many people

झारखंड: लातेहार में भीषण हादसे से मचा कोहराम, कंटेनर के नीचे दबे टेंपो-बाइक; छह लोगों की मौत व एक घायल

Sat, 15 Aug 2026 07:18 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रांची/लातेहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रांची/लातेहार Published by: राँची ब्यूरो Updated Sat, 15 Aug 2026 07:18 PM IST
सार

झारखंड के लातेहार में कंटेनर के नीचे टेंपो और बाइक दब गए। हादसे में घायल लोगों को चंदवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। हाइड्रा मशीन की मदद से कंटेनर हटाकर टेंपो और बाइक को बाहर निकाला गया। छह लोगों की मौत हुई है। जबकि एक शख्य घायल है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Jharkhand latehar-container-accident-tempo-bike-rescue-hydra-many-injured And Deaths of many people
झारखंड के लातेहार में हुआ बड़ा सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के लातेहार जिले के चंदवा प्रखंड अंतर्गत लुकुईया घाटी में शनिवार की शाम भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रेलर और टेंपो के बीच आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक महिला समेत छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू
स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए पुलिस को घटना की सूचना दी। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों की मदद से चंदवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मृतकों की पहचान कराने के साथ उनके परिजनों की जानकारी जुटाने में लगी है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर आवागमन भी प्रभावित हुआ।

राज्यसभा सांसद ने हरसंभव मदद का दिया भरोसा
घटना की जानकारी मिलने के बाद राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने दुर्घटनास्थल का जायजा लिया और पुलिस एवं स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी ली। सांसद ने घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया। इसके साथ ही उन्होंने मृतकों के परिजनों से बातचीत कर उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

ये भी पढ़ें- 'RSS को पंजीकरण की जरूरत नहीं': बीएल संतोष ने प्रियांक खरगे को दिया जवाब, अखंड भारत पर भी कही बड़ी बात

हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल
राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने कहा कि प्रथम दृष्टया तेज रफ्तार ट्रेलर के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पूरी जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से घायल को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने व मृतकों की पहचान और उनके परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने को कहा। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed