फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shehzad Poonawalla remained adamant and resigned from BJP taking veiled dig at party leader

Shehzad Poonawalla Resign: नहीं माने शहजाद; BJP को किया ‘बाय-बाय’; इशारे-इशारे में पार्टी नेता पर साधा निशाना

Mon, 17 Aug 2026 10:26 AM IST
प्रशांत तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत तिवारी Updated Mon, 17 Aug 2026 10:26 AM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे शहजाद पूनावाला ने 30 जुलाई को दिए अपने इस्तीफे के प्रस्ताव के बाद अब भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद और सक्रिय प्राथमिक सदस्यता से अलग होने का अंतिम निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि पार्टी ने उनका इस्तीफा तुरंत स्वीकार नहीं किया था और फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा था, लेकिन गंभीर विचार-विमर्श के बाद वह अपने निर्णय पर कायम हैं।

विज्ञापन
Shehzad Poonawalla remained adamant and resigned from BJP taking veiled dig at party leader
शहजाद पूनावाला - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पार्टी छोड़ने का अंतिम फैसला कर लिया है। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को पत्र लिखकर राष्ट्रीय प्रवक्ता पद और सक्रिय प्राथमिक सदस्यता से मुक्त होने की इच्छा जताई है। पूनावाला ने अपने फैसले के पीछे आर्थिक और व्यक्तिगत परिस्थितियों को वजह बताया है। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि पार्टी की व्यवस्था से अलग होने के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की विचारधारा व कार्यों के प्रति उनका समर्थन जारी रहेगा। उनका यह बयान- 'मैं पार्टी की व्यवस्था छोड़ रहा हूं, परंतु विचार और व्यक्ति नहीं' इस पूरे घटनाक्रम का सबसे अहम संदेश माना जा रहा है।

विज्ञापन


30 जुलाई को दिया था इस्तीफे का प्रस्ताव
पूनावाला ने अपने पत्र में 30 जुलाई 2026 को लिखे अपने पहले पत्र का हवाला दिया। उन्होंने बताया कि उस पत्र में उन्होंने आर्थिक और व्यक्तिगत परिस्थितियों का जिक्र करते हुए भाजपा के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से बिना किसी शर्त इस्तीफा देने की पेशकश की थी। शहजाद पूनावाला ने कहा कि उनके लिए यह बेहद भावुक क्षण था कि पार्टी ने उनका इस्तीफा तुरंत स्वीकार करने से इनकार कर दिया और उनसे अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया। हालांकि, लंबी चर्चा और गंभीर विचार-विमर्श के बाद उन्होंने अपने फैसले पर कायम रहने का अंतिम निर्णय लिया है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय प्रवक्ता पद और सक्रिय सदस्यता छोड़ेंगे
पूनावाला ने भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन को संबोधित पत्र में कहा कि पिछले कुछ दिनों में हुई घटनाओं और उन व्यक्तियों से जुड़ी परिस्थितियों, जिनके बारे में उन्होंने पार्टी नेतृत्व को विस्तार से बताया था, ने उन्हें अपने पहले के फैसले पर कायम रहने के लिए मजबूर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी समेत वरिष्ठ नेताओं का जताया आभार
अपने पत्र में पूनावाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और संगठन महामंत्री बीएल संतोष के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि इन वरिष्ठ नेताओं के प्रति उनके मन में किसी तरह की नाराजगी या आहत भावना नहीं है। उन्होंने पार्टी की ओर से पिछले पांच वर्षों में मिले मंच और अवसरों के लिए वरिष्ठ नेताओं का धन्यवाद किया।

बताया क्या करेंगे पूनावाला?
पूनावाला ने कहा कि अत्यावश्यक आर्थिक और व्यक्तिगत परिस्थितियों के कारण वह अब निजी क्षेत्र में प्रवेश करेंगे। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि भविष्य में जहां भी और जिस भी रूप में संभव होगा, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के दृष्टिकोण एवं कार्यों का समर्थन करते रहेंगे।


ये भी पढ़ें: Jharkhand: JPSC-JSSC गड़बड़ी पर छात्रों का अल्टीमेटम, 18 तक फैसला नहीं तो 20 अगस्त को CM आवास का घेराव

‘पार्टी की व्यवस्था छोड़ रहा हूं, विचार और व्यक्ति नहीं’
शहजाद पूनावाला ने अपने पत्र में भाजपा से अलग होने के अपने फैसले को एक खास अंदाज में स्पष्ट किया। उन्होंने कहा,'मैं पार्टी की व्यवस्था छोड़ रहा हूं, परंतु विचार और व्यक्ति नहीं।'
उन्होंने अंत में पार्टी नेतृत्व और संगठन के प्रति आभार जताते हुए अपने पत्र को खत्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed