{"_id":"6a825536b31bae53af09c36a","slug":"top-news-third-sawan-monday-today-nta-to-reconduct-ugc-net-for-three-subjects-gaza-peace-talks-in-egypt-2026-08-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Top News: आज सावन का तीसरा सोमवार; UGC-NET के तीन विषयों का री-एग्जाम कराएगा NTA; मिस्र में गाजा शांति वार्ता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Top News: आज सावन का तीसरा सोमवार; UGC-NET के तीन विषयों का री-एग्जाम कराएगा NTA; मिस्र में गाजा शांति वार्ता
Mon, 17 Aug 2026 06:00 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Mon, 17 Aug 2026 06:00 AM IST
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज 17 अगस्त को सावन का तीसरा सोमवार और नाग पंचमी एक साथ मनाई जा रही है। उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट रात 12 बजे खुल गए, जहां साल में सिर्फ 24 घंटे दर्शन होते हैं। जम्मू में बूढ़ा अमरनाथ यात्रा भी आज से शुरू हो रही है। शिक्षा के मोर्चे पर यूजीसी-नेट जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र विषयों की दोबारा परीक्षा होगी। प्रश्नपत्रों में खामियां मिलने के बाद एनटीए ने यह फैसला लिया है और अभ्यर्थियों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। पश्चिम बंगाल में सीजेपी के 'स्कूल ठीक करो' अभियान से जुड़े एक कार्यकर्ता के पिता की मौत के बाद भाजपा पर सवाल उठे हैं। वहीं गाजा में शांति की कोशिशों के बीच ट्रंप के दूतों ने मिस्र, कतर और तुर्किये के मध्यस्थों से बातचीत की, जबकि इस्राइल ने खान यूनिस और नुसेरात में हमले किए हैं। अमेरिका में मौसम ने भी भारी तबाही मचाई है। इंडियाना में रिकॉर्ड बाढ़ से कम से कम छह लोगों की मौत हुई, जबकि हवाई में तूफान लाला के बाद करीब 1.30 लाख बिजली कनेक्शन प्रभावित रहे। तकनीक और रोजगार की दुनिया में एआई को लेकर बहस तेज है। सैन फ्रांसिस्को में एआई प्रबंधक लूना ने पहली बार एक मानव कर्मचारी को नौकरी से हटाने की सिफारिश की, जबकि इसी प्रयोग में चार महीने में करीब 60 लाख रुपये का नुकसान भी हुआ। वीजा ने भी वैश्विक स्तर पर करीब 2,600 नौकरियों में कटौती की है, जिसका भारत में वरिष्ठ कर्मचारियों पर भी असर पड़ा है। वहीं ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पूर्व सैन्य अधिकारी राजीव घई के बयान और झारखंड से NALSAR तक छात्रों के आंदोलन भी चर्चा में हैं। आइए, देश-विदेश की अहम खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं...
विज्ञापन
Sawan Somwar 2026: नाग पंचमी और सावन का तीसरा सोमवार आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और जरूरी नियम
Nag Panchami on Sawan Third Somwar
- फोटो : अमर उजाला
सावन का तीसरा सोमवार इस बार खास रहने वाला है। 17 अगस्त 2026 को सावन सोमवार के साथ नाग पंचमी का पर्व भी मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार, उत्तर भारत के कई हिस्सों में 17 अगस्त को तीसरा सावन सोमवार है। सावन में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। वहीं नाग पंचमी का संबंध भी भगवान शिव से माना जाता है, क्योंकि उनके गले में नाग विराजमान हैं। ऐसे में इस दिन शिव पूजा के साथ नाग देवता का स्मरण और पूजन करना भक्तों के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
ये भी पढ़ें- Nag Punchmi: 12 बजते ही खुले भगवान नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, पूरे साल में सिर्फ 24 घंटे के लिए होते हैं दर्शन
ये भी पढ़ें- Jammu: बूढ़ा अमरनाथ यात्रा आज से, एलजी मनोज सिन्हा भगवती नगर आधार शिविर से पहले जत्थे को दिखाएंगे हरी झंडी
ये भी पढ़ें- Nag Punchmi: 12 बजते ही खुले भगवान नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, पूरे साल में सिर्फ 24 घंटे के लिए होते हैं दर्शन
ये भी पढ़ें- Jammu: बूढ़ा अमरनाथ यात्रा आज से, एलजी मनोज सिन्हा भगवती नगर आधार शिविर से पहले जत्थे को दिखाएंगे हरी झंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाल के स्कूल पर सवाल: CJP के अभियान से जुड़े युवा के पिता की मौत, कटघरे में भाजपा; CM शुभेंदु ने क्या कहा?
बंगाल में सीजेपी समर्थक के पिता की मौत मामले में सीएम सख्त
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
सोशल मीडिया मुहिम- कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) से जुड़े कार्यकर्ता और हजारों युवा राष्ट्रव्यापी 'स्कूल ठीक करो' अभियान चला रहे हैं। इसी बीच पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले के इंडस क्षेत्र में सीजेपी के अभियान से जुड़े एक कार्यकर्ता के पिता की मौत होने की घटना सुर्खियों में है। पीड़ित पक्ष ने राज्य में सत्ताधारी दल- भाजपा को घेरने का प्रयास किया है। सीजेपी ने स्थानीय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं द्वारा मारपीट का आरोप लगाया है। मृतक की शिनाख्त एसके मोहम्मद मफिक के रूप में हुई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
UGC-NET: अंग्रेजी-कॉमर्स और समाजशास्त्र की दोबारा होगी परीक्षा, प्रश्रपत्र में मिलीं कई खामियां; देखें शेड्यूल
यूजीसी-नेट परीक्षा
- फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने यूजीसी नेट जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र विषयों की परीक्षा दोबारा कराने का फैसला किया है। इन तीनों विषयों के प्रश्नपत्रों में कई तरह की गंभीर खामियां सामने आई थीं। दोबारा परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। एनटीए ने यूजीसी नेट जून 2026 की परीक्षा 22 से 30 जून 2026 के बीच 87 विषयों के लिए आयोजित की थी। यह परीक्षा जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ), असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए पात्रता और पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की गई थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
West Asia Crisis: ट्रंप के दूतों ने मध्यस्थों से की बातचीत, गाजा में शांति पहल के बीच इस्राइल ने किए हवाई हमले
गाजा में कब थमेगा हमास-इस्राइल संघर्ष?
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पश्चिम एशिया में शांति कब और कैसे बहाल होगी, ये यक्ष प्रश्न बनता जा रहा है। अमेरिका शांति बहाली के प्रयासों के तहत मध्यस्थता कर रहे पक्षों के साथ बातचीत कर रहा है। इसी बीच इस्राइल की सेना ने गाजा पट्टी के खान यूनिस और नुसेरात में हमले किए हैं। अनिश्चितता के माहौल के बावजूद मिस्र की राजधानी काहिरा पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूतों ने मिस्र, कतर और तुर्किये के मध्यस्थों से मुलाकात की। योजना के मुताबिक अमेरिकी शिष्टमंडल इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से भी मुलाकात और बातचीत करेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
US में मौसम की दोहरी मार: इंडियाना में बाढ़ से छह मौतें; हवाई में तूफान लाला का कहर, 1.30 लाख घरों की बिजली ठप
अमेरिका में मौसम की दोहरी मार
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अमेरिका के इंडियाना राज्य में कई दिनों से जारी तूफान और रिकॉर्ड बारिश के बाद आई भीषण बाढ़ ने कम से कम छह लोगों की जान ले ली है। राज्य में 11 अगस्त से खराब मौसम का दौर जारी है। राजधानी इंडियानापोलिस में व्हाइट नदी का जलस्तर रविवार सुबह चरम पर पहुंच गया। सैकड़ों घरों को खाली कराया गया और तेजी से बढ़ते पानी में फंसे लोगों को बचाने के लिए बचाव दलों को नावों का इस्तेमाल करना पड़ा। हालांकि रविवार को बारिश कम होने और पानी उतरने के संकेत मिले। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
AI बॉस ने मांगा इस्तीफा: पहली बार ऐसे बर्खास्त हुआ कर्मी, 60 लाख का नुकसान भी करा चुकी है लूना, क्या है मामला?
क्या एआई आने वाले समय में इंसानों के रोजगार से जुड़े फैसले ले सकता है?
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
सैन फ्रांसिस्को में एआई से चलने वाली प्रयोगात्मक दुकान एंडॉन मार्केट में एक ऐसा फैसला हुआ है, जिसने भविष्य के कामकाज को लेकर नई बहस छेड़ दी है। यहां AI प्रबंधक ‘लूना’ ने एक मानव कर्मचारी को नौकरी से निकालने की सिफारिश की। कर्मचारी 23 शिफ्ट में 17 बार देर से काम पर पहुंचा था। हालांकि अंतिम फैसला AI ने अकेले नहीं लिया। कंपनी के मानव कर्मचारियों ने लूना की सिफारिश की समीक्षा की और इसके बाद कर्मचारी को नौकरी से हटाया गया। कंपनी के लिए यह पहली बार था, जब उसके AI प्रबंधक ने किसी मानव कर्मचारी की नौकरी खत्म करने की सिफारिश की। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
Operation Sindoor: ब्रह्मोस की मार के बाद पाकिस्तान ने मांगा युद्धविराम? राजीव घई ने बताया पूरा घटनाक्रम
राजीव घई ने बताया पूरा घटनाक्रम
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मई 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। अभियान से जुड़े अधिकारियों के बयानों के अनुसार, पाकिस्तान की ओर से भारत पर हमले के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान ब्रह्मोस मिसाइलों से किए गए हमले बेहद अहम रहे। अब ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के तत्कालीन सैन्य संचालन महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई के बयान से यह जानकारी सामने आई है कि पाकिस्तान की ओर से युद्धविराम की मांग की गई थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
Student Protest: 'छात्रों के समर्थन में एकजुट हो विपक्ष', AISA प्रमुख नेहा बोरा ने विपक्ष से और क्या अपील की?
नेहा बोरा
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
एआईएसए अध्यक्ष नेहा बोरा ने विपक्षी दलों से झारखंड और हैदराबाद स्थित NALSAR यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ के प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ एकजुटता दिखाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सांसदों का काम जनता की मांगों को संसद तक पहुंचाना और जमीन पर उठ रही आवाज को मजबूती देना है। बोरा ने विपक्षी दलों से छात्रों के मुद्दों को भी उसी तरह उठाने की मांग की, जैसे उन्होंने जंतर-मंतर के प्रदर्शनों के दौरान किया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
आज रात आकाश में ग्रहों की महफिल: वैज्ञानिक बोले-बिना टेलिस्कोप दीदार का सुनहरा अवसर, बस सूर्यास्त का इंतजार
सांकेतिक चित्र
- फोटो : अमर उजाला
खगोलप्रेमियों के लिए आज यानी 17 अगस्त की रात बेहद खास होने वाली है। तड़के और शाम को आसमान में ग्रहों की स्थिति कई अद्भुत और खूबसूरत दृश्य बनाने जा रही है जिसे देश के अधिकतर हिस्सों में नग्न आंखों से देखा जा सकेगा। सूर्यास्त के तुरंत बाद पश्चिम में चंद्रमा और शुक्र का सुंदर त्रिकोण आसमान में बेहद खूबसूरत नजारा बनाएंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
बॉम्बे हाईकोर्ट क्लर्क भर्ती परीक्षा: छात्रों का प्रदर्शन, तकनीकी गड़बड़ी के आरोप; अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
माउस-कीबोर्ड खराब, सिस्टम से लॉगआउट होने का दावा
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बॉम्बे हाईकोर्ट की क्लर्क भर्ती के लिए आयोजित टाइपिंग टेस्ट में कथित अनियमितता को लेकर छात्रों ने रविवार को विरोध प्रदर्शन किया। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया कि परीक्षा के दौरान कई छात्रों के कंप्यूटर में तकनीकी समस्याएं आईं। छत्रपति संभाजीनगर में छात्रों के प्रदर्शन में अभिजीत दीपके भी शामिल होने पहुंचे थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
Mohanlal: मोहनलाल ने की नई फिल्म की घोषणा, जूड एंथनी जोसेफ होंगे निर्देशक; जानें कब होगी रिलीज
जूड एंथनी जोसेफ, मोहनलाल
- फोटो : एक्स@Mohanlal
सुपरस्टार मोहनलाल ने अपने फैंस को खुशखबरी दी है। उन्होंने रविवार को निर्देशक जूड एंथनी जोसेफ के साथ अपने नए प्रोजेक्ट की घोषणा की है। अभिनेता ने एक्स पर निर्देशक के साथ इस कोलैबोरेशन की जानकारी दी है। उन्होंने जूड एंथनी जोसेफ के साथ एक तस्वीर भी शेयर की है। फिल्म अगले साल रिलीज होने वाली है। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
Cristiano Ronaldo Retirement: रोनाल्डो ने दिए संन्यास के संकेत, बोले- शायद फुटबॉल में यह मेरा आखिरी साल
रोनाल्डो
- फोटो : Fifa.com
पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने संन्यास को लेकर बड़ा संकेत दिया है। 41 वर्षीय रोनाल्डो ने कहा है कि 2026-27 का फुटबॉल सीजन शीर्ष स्तर पर उनका आखिरी सीजन हो सकता है। रोनाल्डो ने यह बात अपनी शादी से पहले दिए एक इंटरव्यू में कही। रोनाल्डो फिलहाल सऊदी प्रो लीग क्लब अल-नस्र के लिए खेल रहे हैं। वह अपने करियर में 1000 प्रोफेशनल गोल पूरे करने के ऐतिहासिक आंकड़े से भी महज 24 गोल दूर हैं। उनके नाम 976 गोल दर्ज हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
वीजा में एआई की मार: भारत की 28 सदस्यीय टीम से 10 बाहर, वरिष्ठ अधिकारी भी नहीं बचे; क्या बदलेगा पूरा सिस्टम?
एआई पर इतना जोर क्यों दे रही है वीजा?
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
वैश्विक भुगतान कंपनी वीजा ने अपने वैश्विक कार्यबल में करीब सात प्रतिशत यानी लगभग 2,600 नौकरियों में कटौती की घोषणा की है। यह फैसला कंपनी की उस रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत कामकाज को एजेंटिक एआई के आसपास नए सिरे से तैयार किया जा रहा है। एजेंटिक एआई ऐसी तकनीक है जो इंसान के हर कदम के निर्देश का इंतजार किए बिना कई काम खुद करने में सक्षम होती है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में वीजा के पास करीब 34100 कर्मचारी थे। इस हिसाब से करीब हर 14 कर्मचारियों में से एक की नौकरी प्रभावित हुई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...