{"_id":"6a4c9fb1e94a42935d058647","slug":"jharkhand-growth-blueprint-cm-hemant-soren-meets-ifs-officers-to-discuss-global-investment-and-development-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand : CM हेमंत सोरेन से भारतीय विदेश सेवा के अधिकारियों की शिष्टाचार मुलाकात, निवेश और विकास पर हुआ मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand : CM हेमंत सोरेन से भारतीय विदेश सेवा के अधिकारियों की शिष्टाचार मुलाकात, निवेश और विकास पर हुआ मंथन
Tue, 07 Jul 2026 12:12 PM IST
राँची ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: राँची ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:12 PM IST
सार
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भारतीय विदेश सेवा के अधिकारियों मोहम्मद शाहिद आलम और सुशील प्रसाद ने रांची में शिष्टाचार मुलाकात की। बैठक में निवेश, आर्थिक विकास, अंतरराष्ट्रीय साझेदारी, कौशल विकास, शिक्षा और वन्यजीव पर्यटन समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात करते हुए आईएफएस अधिकारी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भारतीय विदेश सेवा (IFS) के दो वरिष्ठ अधिकारियों ने सोमवार को झारखंड मंत्रालय में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान राज्य में निवेश, आर्थिक विकास और अंतरराष्ट्रीय सहयोग की संभावनाओं समेत कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में भारतीय विदेश सेवा (2010 बैच) के अधिकारी मोहम्मद शाहिद आलम और सुशील प्रसाद शामिल रहे। बैठक में झारखंड सरकार की विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सहयोग बढ़ाने के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया।
निवेश और वैश्विक साझेदारी पर रहा जोर
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के विकास लक्ष्यों को गति देने के लिए अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों के महत्व पर बल दिया। चर्चा में प्रवासन एवं गतिशीलता (Migration and Mobility) साझेदारी, वन्यजीव पर्यटन को बढ़ावा देने, कौशल विकास, शिक्षा क्षेत्र में सहयोग तथा भारतीय प्रवासी समुदाय की भागीदारी जैसे विषय प्रमुख रहे। इसके अलावा झारखंड की प्रशासनिक व्यवस्था और राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी अधिकारियों के साथ विचारों का आदान-प्रदान किया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- हाथीपांव पर बिहार को क्या मिली उपलब्धि? UN-WHO को लेकर संजय झा ने नीतीश का योगदान याद किया
मुख्य सचिव भी रहे मौजूद
बैठक के दौरान राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी राज्य में विकास योजनाओं और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े मुद्दों पर अधिकारियों के साथ चर्चा की।
मध्यावधि प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत पहुंचे हैं झारखंड
गौरतलब है कि मोहम्मद शाहिद आलम वर्तमान में लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग में पदस्थापित हैं, जबकि सुशील प्रसाद नैरोबी स्थित भारतीय उच्चायोग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। दोनों अधिकारी भारतीय विदेश सेवा के मिड-करियर ट्रेनिंग के तहत झारखंड दौरे पर हैं।