फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Agriculture Minister Shilpi Neha Tirkey tied a Rakhi to Karnataka CM D.K. Shivakumar in Bengaluru.

रांची: रक्षाबंधन पर सियासी रिश्तों में घुली मिठास, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने डीके शिवकुमार को बांधी राखी

Fri, 28 Aug 2026 01:30 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Fri, 28 Aug 2026 01:30 PM IST
सार

रक्षाबंधन के अवसर पर झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार को राखी बांधकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियंक खड़गे से भी मुलाकात की।

विज्ञापन
Agriculture Minister Shilpi Neha Tirkey tied a Rakhi to Karnataka CM D.K. Shivakumar in Bengaluru.
शिल्पी नेहा तिर्की ने कर्नाटक CM डीके शिवकुमार को बांधी राखी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रक्षाबंधन के अवसर पर झारखंड सरकार की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार को राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान दोनों के बीच आत्मीय मुलाकात हुई और भाई-बहन के स्नेह, विश्वास एवं सम्मान के प्रतीक इस पावन पर्व की शुभकामनाएं साझा की गईं। रक्षाबंधन के इस मौके पर हुई मुलाकात में सामाजिक सौहार्द के संदेश के साथ झारखंड और कर्नाटक के बीच कृषि, पशुपालन और सहकारिता के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई।

विज्ञापन


रक्षाबंधन स्नेह, विश्वास और सामाजिक सौहार्द का संदेश
मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि रक्षाबंधन केवल एक पर्व नहीं है, बल्कि यह आपसी स्नेह, विश्वास, सम्मान और सामाजिक सौहार्द का संदेश देने वाला अवसर भी है। इस पवित्र रिश्ते की भावना समाज और देश को एकजुट करने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन जैसे पर्व आपसी रिश्तों को मजबूत करने के साथ सामाजिक एकता और सद्भाव की भावना को भी बढ़ावा देते हैं।
विज्ञापन


कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियंक खड़गे से भी मुलाकात
रक्षाबंधन के अवसर पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियंक खड़गे से भी मुलाकात की और उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान राजनीतिक और समसामयिक विषयों के साथ-साथ झारखंड के कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता क्षेत्र के विकास पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि और पशुपालन में तकनीकी सहयोग पर मंथन
बैठक के दौरान विशेष रूप से कर्नाटक और झारखंड के बीच कृषि एवं पशुपालन के क्षेत्र में तकनीकी सहयोग और किसानों के लिए नई तकनीकों के आदान-प्रदान पर विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा पशुधन प्रबंधन, दुग्ध उत्पादन एवं प्रसंस्करण, सहकारिता मॉडल, कृषि प्रसंस्करण और किसानों की आय बढ़ाने की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई।

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि कर्नाटक ने कृषि, पशुपालन, दुग्ध क्षेत्र और सहकारिता के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण पहल की हैं। इन सफल मॉडलों से झारखंड के किसानों, पशुपालकों और सहकारी संस्थाओं को जोड़ने की दिशा में दोनों राज्यों के बीच बेहतर समन्वय और अनुभवों का आदान-प्रदान महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर जोर
मंत्री ने कहा कि झारखंड और कर्नाटक के बीच ज्ञान, तकनीक और अनुभवों का साझा उपयोग किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि देश के अलग-अलग राज्यों में कृषि और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में अपनाई जा रही सफल पहलों से झारखंड के किसानों और पशुपालकों को भी लाभ पहुंचाया जा सकता है।


उन्होंने कहा कि राज्य सरकार झारखंड के किसानों और पशुपालकों के हित में देश के विभिन्न राज्यों की सफल पहलों को अपनाने और आपसी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। मंत्री के मुताबिक, राज्यों के बीच अनुभव और तकनीक साझा करने से कृषि, पशुपालन और सहकारिता के क्षेत्र में नए अवसर पैदा किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed