सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jharkhand-lightning-strike-7-killed-including-women-and-child

झारखंड में आकाशीय बिजली बनी जानलेवा: प्रदेश में 24 घंटे में सात लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच की गई ये अपील

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: Tarunendra Kumar Chaturvedi Updated Sun, 14 Jun 2026 03:47 PM IST
विज्ञापन
सार

झारखंड में आकाशीय बिजली का कहर लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में राज्य के विभिन्न जिलों में बिजली गिरने की घटनाओं में तीन महिलाओं और एक 10 वर्षीय बच्चे समेत सात लोगों की मौत हो गई। रांची और गढ़वा में सबसे ज्यादा जनहानि हुई है।

jharkhand-lightning-strike-7-killed-including-women-and-child
आकाशीय बिजली गिरने का प्रतिकात्मक फोटो :अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार

झारखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में तीन महिलाओं और एक 10 वर्षीय बच्चे समेत कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

मृतकों में दो-दो लोग रांची और गढ़वा जिलों से हैं, जबकि अन्य घटनाएं चतरा, गिरिडीह और सरायकेला-खरसावां जिलों में हुईं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "पिछले 24 घंटों में झारखंड के विभिन्न हिस्सों में आकाशीय बिजली गिरने से कम से कम सात लोगों की मौत हुई है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

पिठौरिया थाना के सब-इंस्पेक्टर सत्यदेव प्रसाद ने बताया कि रांची जिले में मृतकों की पहचान बाढ़ू गांव निवासी जीतू महली (55) और कटमकुली गांव निवासी निराशो देवी (33) के रूप में हुई है। दोनों अपने खेतों में काम कर रहे थे, तभी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए।

विज्ञापन

गढ़वा में दो लोगों की हुई मौत
पुलिस ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। गढ़वा जिले में भी आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हुई। मृतकों की पहचान खरौंधी थाना क्षेत्र के सुंडी गांव निवासी रीना देवी (30) और केतार थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव निवासी राम अवतार पाल (65) के रूप में हुई है।


ये भी पढ़ें- Ranchi: रांची में पानी पर सख्ती! बोरिंग कराने से पहले NOC अनिवार्य, देना होगा 5000, नहीं तो जब्त होंगी मशीनें

पुलिस अन्य जिलों में हुई घटनाओं की भी जांच कर रही है। लगातार हो रही बारिश और खराब मौसम के बीच प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और खेतों में जाने से बचने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed