{"_id":"6a09e62f5136b539e40be1df","slug":"jharkhand-police-arrest-seven-people-in-case-of-assault-against-13-year-old-girl-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: 13 साल की लड़की से दुष्कर्म के आरोप में बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने सात लोगों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: 13 साल की लड़की से दुष्कर्म के आरोप में बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने सात लोगों को किया गिरफ्तार
Sun, 17 May 2026 09:30 PM IST
झारखंड ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: झारखंड ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 09:30 PM IST
सार
पुलिस ने गिरफ्तार किए गए बालिग आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि नाबालिगों को रिमांड होम भेजा जा रहा है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के पाकुड़ जिले में 13 साल की एक लड़की से दुष्कर्म के आरोप में रविवार को सात लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी। महेशपुर के सब-डिविजनल पुलिस अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि यह घटना शनिवार रात करीब 8.30 बजे हुई, जबकि रविवार दोपहर को POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
कुमार ने बताया कि एसआईटी का गठन किया गया और उसने मामला दर्ज होने के चार घंटे के भीतर ही सभी सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। लड़की अपने गांव में घर के पास खेल रही थी, तभी आरोपियों ने उसे जबरन पास की एक सुनसान जगह पर ले जाकर बारी-बारी से उसके साथ रेप किया। घटना के बाद, नाबालिग लड़की घर लौटी और अपने माता-पिता को अपनी आपबीती सुनाई, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया। आरोपियों में से पांच लोग पीड़िता के ही गांव के रहने वाले थे।
विज्ञापन
पढ़ें: जापान का मियाजाकी आम अब झारखंड के खूंटी में, इंटरनेशनल मार्केट में ढाई से तीन लाख रुपये किलो तक कीमत
विज्ञापन
पुलिस ने गिरफ्तार किए गए बालिग आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि नाबालिगों को रिमांड होम भेजा जा रहा है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि फिलहाल पीड़िता जिले की बाल कल्याण समिति की देखरेख में है।